MLS vs HBH BBL 2024-25 Dream11 Team Prediction: आज मेलबर्न स्टार्स और होबार्ट हरिकेन्स के बीच मुकाबला, यहां देखें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और बेस्ट ड्रीम11 टीम

बिग बैश लीग 2024-25 का 25वां मैच मेलबर्न स्टार्स और होबार्ट हरिकेन्स के बीच आज यांनी 19 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मेलबर्न स्टार्स ने टूर्नामेंट में अब तब 9 मैच खेले हैं. जिसमें 4 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है.

MLS vs HBH (Photo: @HurricanesBBL/@StarsBBL)

Melbourne Stars vs Hobart Hurricanes 40th Match Big Bash League 2024-25 Dream11 Team Prediction: बिग बैश लीग 2024-25 का 25वां मैच मेलबर्न स्टार्स और होबार्ट हरिकेन्स के बीच आज यांनी 19 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मेलबर्न स्टार्स ने टूर्नामेंट में अब तब 9 मैच खेले हैं. जिसमें 4 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है. अंक तालिका में मेलबर्न स्टार्स की टीम 8 अंकों के साथ छठें स्थान पर है. दूसरी ओर, होबार्ट हरिकेन्स ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. होबार्ट हरिकेन्स ने टूर्नामेंट में 9 मैच खेले हैं. जिसमें 7 में जीत, 1 में हार और एक मैच बेनतीजा रहा है. होबार्ट हरिकेन्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. बता दें की मेलबर्न स्टार्स को आज हर हाल में जीतना होगा. अगर वे होबार्ट हरिकेन्स को हराने में कामयाब तहति हैं तो टॉप 4 में अपनी जगह बना लेगी.

यह भी पढें: Melbourne Stars vs Hobart Hurricanes BBL 2025 Live Streaming: आज मेलबर्न स्टार्स और होबार्ट हरिकेन्स के बीच होगी काटें की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

मेलबर्न स्टार्स और होबार्ट हरिकेन्स की टीम 21 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें मेलबर्न स्टार्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. मेलबर्न स्टार्स ने 21 में से 13 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि होबार्ट हरिकेन्स को सिर्फ 8 मैचों में जीत मिली है. इसे इतना पता चलता है दोनों टीमें जब भी भिड़ती है तो काटें की टक्कर होती है. लेकिन मेलबर्न स्टार्स का रिकॉर्ड बेहतर है.

पिच रिपोर्ट

एमसीजी की पिच पर आमतौर पर थोड़ी घास होती है. इसलिए जब गेंद नई होती है तो विकेट तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। इसके अलावा तेज गेंदबाजों को विकेट से उछाल के साथ-साथ थोड़ी हरकत भी मिल सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाएगी और बल्लेबाजों अपना शॉट खुलकर खेल सकेंगे। मैदान बड़ा होने के कारण स्पिनर्स धीमी गति की गेंद से चकमा दे सकतें हैं. टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं.

मेलबर्न स्टार्स बनाम होबार्ट हरिकेन्स ड्रीम11 भविष्यवाणी: बल्लेबाज की पसंद

मेलबर्न स्टार्स की और से बेन डकेट एक विष्फोटक बल्लेबाज हैं. जो होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ एक बड़ी पारी खेल सकतें हैं. इसके अलावा थॉमस फ्रेजर रोजर्स और हिल्टन कार्टराइट भी अपनी टीम में रखने की कोशिश करें. दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है तो ड्रीम11 टीम के लिए अच्छा विकल्प होंगे. वहीं होबार्ट हरिकेन्स की ओर से कैलेब ज्वेल, चार्ली वाकिम और टिम डेविड हैं. तीनों में किसी एक या दोनों को आप अपनी टीम रख सकतें हैं. जो अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकतें हैं.

विकेटकीपर में किसे टीम में शामिल करें?

विकेटकीपर में मेलबर्न स्टार्स के सैम हार्पर हैं. इसके अलावा होबार्ट हरिकेन्स की ओर से मैथ्यू वेड और जेक डोरान को आप अपनी ड्रीम11 टीम में शमिल कर सकतें हैं.

मेलबर्न स्टार्स बनाम होबार्ट हरिकेन्स ड्रीम11 प्रेडिक्शन: ऑलराउंडर और गेंदबाज की पसंद

दोनों टीमों में ऑलराउंडर की भरमार है. मेलबर्न स्टार्स की ओर से मार्कस स्टोइनिस एक अच्छा विकल्प होंगे. जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल सकतें हैं और अनुभवी खिलाड़ी भी है. इसके अलावा मेलबर्न स्टार्स की ओर से ब्यू वेबस्टर और ग्लेन मैक्सवेल भी अच्छा विकल्प होंगे. होबार्ट हरिकेन्स की ओर से मिचेल ओवेन, निखिल चौधरी अच्छा विकल्प होंगे. इसके अलावा गेंदबाजी में उसामा मीर, जोएल पेरिस, मार्क स्टेकेटी, पीटर सिडल, नाथन एलिस, रिले मेरेडिथ, मार्कस बीन, पीटर हैटज़ोग्लू इन गेंदबाजों के साथ जा सकतें हैं.

बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर: मैथ्यू वेड. इसके अलावा सैम हार्पर का भी विकल्प है. (चारों में से किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)

बल्लेबाज: बेन डकेट, टिम डेविड (कैलेब ज्वेल की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)

ऑलराउंडर्स: मार्कस स्टोइनिस, ब्यू वेबस्टर, ग्लेन मैक्सवेल, निखिल चौधरी, मिचेल ओवेन

गेंदबाज: रिले मेरेडिथ, मार्क स्टेकेटी, पीटर सिडल

कप्तान और उपकप्तान: मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), जैक एडवर्ड्स (उपकप्तान).

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मेलबर्न स्टार्स: बेन डकेट, थॉमस फ्रेजर रोजर्स, सैम हार्पर (विकेट कीपर), ब्यू वेबस्टर, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, हिल्टन कार्टराइट, उसामा मीर, जोएल पेरिस, मार्क स्टेकेटी, पीटर सिडल

होबार्ट हरिकेन्स: मिचेल ओवेन, कैलेब ज्वेल, चार्ली वाकिम, निखिल चौधरी, जेक डोरान, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), टिम डेविड, नाथन एलिस (कप्तान), पीटर हैटज़ोग्लू, रिले मेरेडिथ, मार्कस बीन

Share Now

संबंधित खबरें

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\