BCCI को मिलेगा नया बॉस? दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास ने अध्यक्ष पद के लिए भरा पर्चा

दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास ने BCCI के नए अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. रोजर बिन्नी के पद से हटने के बाद मन्हास का नाम अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहा है. बोर्ड के अन्य प्रमुख पदों के लिए भी चुनाव हो रहे हैं, जिस पर अगले हफ्ते अंतिम फैसला होगा.

मिथुन मन्हास ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया (Photo Credits: X)

Mithun Manhas Files Nomination for BCCI President: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. दिल्ली के पूर्व कप्तान और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी मिथुन मन्हास ने BCCI अध्यक्ष पद के लिए अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है. पिछले महीने रोजर बिन्नी के पद छोड़ने के बाद से यह कुर्सी खाली थी और अब मन्हास इसका सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं.

रविवार को मुंबई में BCCI मुख्यालय में मिथुन मन्हास ने अपना नामांकन दाखिल किया. 45 साल के मन्हास का घरेलू क्रिकेट में एक लंबा और शानदार करियर रहा है. उन्होंने 1997 से 2017 के बीच 157 फर्स्ट-क्लास, 130 लिस्ट ए और 91 टी20 मैच खेले हैं. बताया जा रहा है कि नई दिल्ली में हुई एक अनौपचारिक बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी, जिसके बाद उन्हें अध्यक्ष पद के लिए आगे किया गया.

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "अगले कार्यकाल के लिए एक नई बॉडी बनाई जा रही है. मिथुन मन्हास एक पूर्व खिलाड़ी हैं और उन्हें अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया है. वहीं, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अरुण धूमल अपने पद पर बने रहेंगे."

सिर्फ अध्यक्ष ही नहीं, बोर्ड के कुछ और बड़े पदों के लिए भी नामांकन दाखिल किए गए हैं. इनमें देवजीत सैकिया (BCCI सचिव), अरुण धूमल (IPL गवर्निंग काउंसिल चेयरमैन) और भारत के पूर्व क्रिकेटर रघुराम भट (कोषाध्यक्ष पद) का नाम शामिल है. अगले रविवार को होने वाली बोर्ड की सालाना आम बैठक में इन सभी पदों पर आखिरी मुहर लगेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Stats And Preview: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच कल खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semifinal Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 2nd Semifinal Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच कल खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू