Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने विराट कोहली का उड़ाया मजाक, कहा- भारतीय कप्तान किसी को पवेलियन भेजने का इशारा नहीं करेंगे

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले भारतीय दिग्गज कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वह बिना स्लेजिंग के यह दौरा करना चाहते हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहा था कि 'अगर किसी ने विवाद शुरू किया तो भारतीय टीम जवाब देने में पीछे नहीं रहेगी.'

विराट कोहली और मिचेल जॉनसन (Photo Credit: File Photo)

India vs Australia: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले भारतीय दिग्गज कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वह बिना स्लेजिंग के यह दौरा करना चाहते हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहा था कि 'अगर किसी ने विवाद शुरू किया तो भारतीय टीम जवाब देने में पीछे नहीं रहेगी.' इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने करारा जवाब देकर कोहली का मजाक उड़ाया है. आजकल भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने बेबाक बोल के लिए ज्यादा चर्चे में चल रहे हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा की भारतीय कप्तान विराट कोहली इस पूर्व तेज गेंदबाज का किस तरीके से रिप्लाई देते हैं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले मीडिया से कहा था, 'जब बात मैदान पर विवाद की आती है या लोग जिसे फाइट कहते हैं. मुझे बिना विवाद के खेलना पसंद है. अगर वो (ऑस्ट्रेलिया) इस अंदाज में खेलना चाहेगी तो हम वैसा ही जवाब देंगे. इस तरह क्रिकेट खेला जाता है.'

फॉक्स स्पोर्ट्स ने विराट कोहली की प्रेस कांफ्रेंस को ट्विटर पर पोस्ट किया, जिस पर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने जवाब दिया, 'मेरा ध्यान रहेगा कि विराट कोहली किसी को पवेलियन भेजने का इशारा नहीं करेंगे.' जॉनसन के इस बयान से एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई है. वैसे, 2014 ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान विराट और जॉनसन के बीच जमकर विवाद हुआ था. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जॉनसन की एक गेंद कोहली के हेलमेट पर जाकर लगी थी और दोनों के बीच तब अभद्र भाषा का प्रयोग भी हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Preview: रायपुर स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Raipur Weather Update: रायपुर में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल