क्रिकेट

MI W vs UPW W, WPL 2025 11th Match Match Pitch Report And Weather Update: बेंगलुरु में मुंबई इंडिया के बल्लेबाज मचाएंगी कोहराम या यूपी वारियर्स की घातक गेंदबाजी करेगी प्रहार, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

अब तक इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने तीन मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई ने दो मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं, जबकि यूपी वारियर्स ने चार में से दो मैच जीते हैं और तीसरे नंबर पर हैं. पिछली बार जब दोनों टीमों का सामना हुआ था, तो मुंबई इंडियंस ने 42 रनों से जीत हासिल की थी.

MI W vs UPW W, WPL 2025 11th Match Match Pitch Report And Weather Update: बेंगलुरु में मुंबई इंडिया के बल्लेबाज मचाएंगी कोहराम या यूपी वारियर्स की घातक गेंदबाजी करेगी प्रहार, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Women (WPL) vs UP Warriorz Women (WPL), WPL 2025 11th Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women's Premier League 2025) का आगाज 14 फरवरी से शुरू हो गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों में कई नए बदलाव हुए हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो सकता है. इस बार भी यूपी वारियर्स की अगुवाई दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) कर रहीं हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. MI W vs UPW W, WPL 2025 11th Match Match Winner Prediction: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाना चाहेगी यूपी वारियर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

अब तक इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने तीन मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई ने दो मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं, जबकि यूपी वारियर्स ने चार में से दो मैच जीते हैं और तीसरे नंबर पर हैं. पिछली बार जब दोनों टीमों का सामना हुआ था, तो मुंबई इंडियंस ने 42 रनों से जीत हासिल की थी.

कप्तान दीप्ति शर्मा की अगुवाई में यूपी वॉरियर्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रहीं हैं. यूपी वॉरियर्स के पास संतुलित संयोजन है. चमारी अटापथ्थु और किरण नवगिरे से टीम को विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. जबकि, मिडिल ऑर्डर में ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं. गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं.

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम का बल्लेबाजी आर्डर मजबूत दिख रहा है, जबकि गेंदबाजों ने भी पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम लगातार दो जीत के साथ उतर रही है, वहीं मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में आरसीबी को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का थोड़ा पलड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेंगलुरु में शानदार रहा है. लेकिन यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा अपनी टीम को एक और जीत दिलाने की भरपूर कोशिश करेंगी.

हेड टू हेड (MI-W vs UPW-W Head to Head)

मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच अब तक पांच मुकाबला खेला गया है. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, यूपी वारियर्स की टीम ने महज दो मैच में ही जीत हासिल की हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

पिच रिपोर्ट (Bengaluru Pitch Report)

मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. यहां की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका देती है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 170+ का स्कोर बनाना होगा ताकि विरोधी टीम पर दबाव बनाया जा सके. इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है, क्योंकि लक्ष्य का बचाव करना मुश्किल होता है. जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

मौसम का हाल (Bengaluru Weather Report)

मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा. मैच के दौरान बेंगलुरु में मौसम साफ रहेगा और तापमान 28-32°C के बीच रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के खेला जाएगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एमेलिया केर, संजीवन संजना, अमनजोत कौर, कामिनी जी, पर्णिका सिसोदिया, संस्कृती गुप्ता, शबनिम इस्माइल.

यूपी वॉरियर्ज: ग्रेस हैरिस, वृंदा दिनेश, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, चेनिल्ले हेनरी, सोफी एकलस्टन, उमा चेतरी (विकेटकीपर), सैमा ठोक्कर, क्रांति गौड़.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2025 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).