MI W vs RCB W T20 Stats: WPL में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

महिला प्रीमियर लीग के अब तक तीन सीजन खेले जा चुके हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि एक बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी है. वहीं, हर सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी शानदार रही है और लगातार तीनों बार फाइनल तक पहुंचने में सफल रही है, हालांकि खिताब अभी तक उनके हाथ नहीं लगी है.

मुंबई इंडियंस महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bengaluru Women, 1st Match TATA Women's Premier League 2026: एक बार फिर टाटा महिला क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंचने वाला है. लंबे इंतजार के बाद महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज कल यानी 9 जनवरी से होने वाला है. इसके साथ ही फैंस के बीच उत्साह भी चरम पर है. डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन में एक बार फिर देश-विदेश की स्टार खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगी. इस टूर्नामेंट का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू हो रहा है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार शाम बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI W vs RCB W, 1st Match WPL 2026 Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी के बीच महा मुकाबला? जानें कहां, कहां और कैसे लाइव देख सकेंगे मुकाबला

इस बार भी टूर्नामेंट में रोमांच, बड़े मुकाबले और स्टार खिलाड़ियों की टक्कर देखने को मिलेगी. यहां डब्ल्यूपीएल 2026 से जुड़ी हर जानकारी फैंस को दी गई है. महिला प्रीमियर लीग 2026 के चौथे सीजन का आगाज कल यानी 9 जनवरी से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा हाई-वोल्टेज रहते हैं, ऐसे में ओपनिंग मैच से ही सीजन के रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है.

अब तक कुछ ऐसा रहा है डब्ल्यूपीएल का सफर

महिला प्रीमियर लीग के अब तक तीन सीजन खेले जा चुके हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि एक बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी है. वहीं, हर सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी शानदार रही है और लगातार तीनों बार फाइनल तक पहुंचने में सफल रही है, हालांकि खिताब अभी तक उनके हाथ नहीं लगी है.

दोनों टीमों के हेड टू हेड (MI W vs RCB W Head To Head Record)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल सात मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि तीन मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं. यानी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें से एक में जीत मुंबई के हाथ लगी थी, तो एक मैच में मैदान आरसीबी ने मारा था. अब देखने वाली बात होगी कि 8वें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.

मुंबई इंडियंस का बॉलिंग अटैक शबनीम इस्माइल के आने से पहले से कहीं ज्यादा मजबूत दिख रहा है.वहीं, हेली मैथ्यूज और कप्तान हरमनप्रीत कौर से टीम को एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की आस होगी. दूसरी ओर, राधा यादव, पूजा वास्त्रकर और नादिक डी क्लार्क के आने से आरसीबी की टीम भी काफी दमदार नजर आ रही है.

इस बार भी डब्ल्यूपीएल में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले तीन बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के बजाय वीक डे पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो फैंस को लगातार रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा का अनुभव देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस महिला: हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, कमलानी जी, नाट सिवर ब्रंट, हेली मैथ्‍यूज, एमेलिया कर, शबनिम इस्‍माइल, संस्‍कृति गुप्‍ता, संजीवन सजना, राहिला फिरदौस, निकोल कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्‍ट, नल्‍ला रेड्डी, साइका इशाक और मिली इलिंगवर्थ..

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला: स्मृति मांधना, ऋचा घोष, सायली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क , राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रत्यूषा कुमार..

नोट: मुंबई इंडियंस महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त