MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को नितीश कुमार रेड्डी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. प्रफुल्ल हिंगे के अलावा नितीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन ने एक-एक विकेट चटकाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 244 रन बनाने थे.
Mumbai Indians Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 41st Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 41वां मुकाबला 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन में अपनी छठवीं जीत हासिल कर ली हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: GT vs RCB, IPL 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा नाबाद 123 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रयान रिकेल्टन ने महज 55 गेंदों पर 10 चौके और आठ छक्के लगाए. रयान रिकेल्टन के अलावा विल जैक्स ने 46 रन बनाए.
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को नितीश कुमार रेड्डी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. प्रफुल्ल हिंगे के अलावा नितीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन ने एक-एक विकेट चटकाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 244 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज भी धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बोर्ड पर जड़ दिए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने महज 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 76 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान ट्रैविस हेड ने महज 30 गेंदों पर चार चौके और आठ छक्के लगाए. ट्रैविस हेड के अलावा हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 65 रन बटोरे.
वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम को एएम ग़ज़नफ़र ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से एएम ग़ज़नफ़र ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. एएम ग़ज़नफ़र के अलावा हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट चटकाए.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 243/5, 20 ओवर (रयान रिकेल्टन नाबाद 123 रन, विल जैक्स 46 रन, सूर्यकुमार यादव 5 रन, नमन धीर 22 रन, हार्दिक पांड्या 31 रन, तिलक वर्मा 7 रन और रॉबिन मिंज नाबाद 1 रन.)
सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (नितीश कुमार रेड्डी 1 विकेट, ईशान मलिंगा 1 विकेट, प्रफुल्ल हिंगे 2 विकेट और साकिब हुसैन 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: 249/4, 18.4 ओवर (अभिषेक शर्मा 45 रन, ट्रैविस हेड 76 रन, ईशान किशन 0 रन, हेनरिक क्लासेन नाबाद 65 रन, नितीश कुमार रेड्डी 21 रन और सलिल अरोड़ा नाबाद 30 रन.)
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (एएम ग़ज़नफ़र 2 विकेट, हार्दिक पांड्या 1 विकेट और ट्रेंट बोल्ट 1 विकेट).
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.