MI vs RCB 48th IPL Match 2020: अबू धाबी में Devdutt Padikkal की शानदार हाफ सेंचुरी, बैंगलौर ने मुंबई को दिया 165 रन का लक्ष्य

अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 के 48वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 45 गेंद में 74 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

MI vs RCB 48th IPL Match 2020: अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 48वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने 45 गेंद में 74 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. पडिक्कल ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 12 चौके और एक शानदार गगनचुंबी छक्का लगाया.

देवदत्त पडिक्कल के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जोश फिलिप ने 24 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद से 33, कप्तान विराट कोहली ने 14 गेंद में नौ, एबी डी विलियर्स ने 12 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 15, शिवम दूबे ने छह गेंद में दो, क्रिस मॉरिस ने दो गेंद में एक चौका की मदद से चार, गुरकीरत सिंह मान ने 11 गेंद में दो चौके की मदद से नाबाद 14 और वाशिंगटन सुंदर ने छह गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद 10 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: आईपीएल 2020 के धूमधड़ाके में एंकरिंग का तड़का लगा रही हैं Tanya Purohit, यहां पढ़ें उनसे जुड़ी जानकारियां

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों के स्पेल में महज 14 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. बुमराह ने बैंगलौर के कप्तान विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और शिवम दूबे को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जसप्रीत बुमराह के अलावा टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट, कप्तान कीरोन पोलार्ड और राहुल चाहर ने क्रमशः एक-एक सफलता की.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी