MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से 16 अप्रैल को होगा. मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम वापसी करने के इरादे से उतरेगी. वहीं, पंजाब किंग्स इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 24th Match Stats And Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 24वां मुकाबला कल यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम वापसी करना चाहेगी. मुंबई को पिछले 3 मैचों में लगातार बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम जीत की हैट्रिक लगाकर आ रही है. पंजाब ने 4 मैचों में 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 मैच बारिश से धुल गया. ऐसे में पंजाब किंग्स एक बार फिर जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी.ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से 16 अप्रैल को होगा. मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम वापसी करने के इरादे से उतरेगी. वहीं, पंजाब किंग्स इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो पंजाब किंग्स की टीम दूसरे नंबर पर है. वहीं, 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 9वें नंबर पर है.

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (MI vs PBKS Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं. इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही पंजाब किंग्स ने जीतकर अपने नाम किए थे. बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे पंजाब किंग्स की टीम ने 19 ओवर में 204 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीता था. इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर नाबाद 87 रन ठोके थे. वहीं, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने 9 रन से जीत हासिल की थी.

पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी, क्योंकि टीम अभी तक अजेय रही है. हालांकि, अर्शदीप सिंह की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की चोट का झटका लग सकता है और उनकी जगह क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. तिलक वर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला कल यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, जबकि स्पिन गेंदबाजों की भूमिका सीमित रहती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 170 रन है.

मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला कल यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 16 अप्रैल को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें (MI vs PBKS Key Players To Watch Out)

मुंबई इंडियंस के घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने पिछले 10 मुकाबलों में 49.5 की औसत और 162.29 की स्ट्राइक रेट से 396 रन बनाए हैं. वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले 10 मैचों में 56 की औसत और 173.19 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने पिछले 10 मैचों में 9 विकेट लिए हैं, जबकि मार्को यानसेन ने 6 मैचों में 7 विकेट झटके हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला?

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs PBKS 24th T20 Match Playing Prediction)

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड