MI vs LSG TATA IPL 2025 Scorecard: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए चार विकेट, देखें स्कोरकार्ड

टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 45वां मैच आज मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हरा दिया.

मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants TATA IPL 2025 Scorecard: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 45वां मैच आज मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. अब मुंबई के 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं लखनऊ को सीजन की पांचवीं हार मिली. विल जैक्स ने बल्ले से 29 रन और गेंदबाजी में दो विकेट झटके. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की. बुमराह ने इस मैच में चार विकेट झटके और लखनऊ के बल्लेबाजी क्रम को धाराशाही किया. दूसरी ओर, लखनऊ को पांचवीं हार मिली.

यह भी पढें: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच का स्कोरकार्ड Live

मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए हैं. मुंबई को 33 रन पर पहले झटका लगा. जबकि फॉर्म में चल रोहित शर्मा 12 रन पर मयंक यादव का शिकार हो गए. लेकिन इसके बाद रयान रिकेल्टन और विल जैक्स ने अर्धशतकीय साझेदारी की. मुंबई की ओर से रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों में 58 रन बनाए. जिसमें 6 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 192.86 की स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से सभी गेंदबाजों को विकेट मिले. आवेश खान और मयंक यादव ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट झटके. जबकि प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई और दिग्वेश सिंह राठी को 1-1 विकेट मिला.

216 रनों के जवाब में लखनऊ की टीम केवल 161 रन पर सिमट गई. लखनऊ की ओर से आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. जबकि मिचेल मार्श ने 34 रन का इसके अलावा योगदान दिया. लखनऊ की ओर से एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन और ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला. मुंबई की ओर से बुमराह ने चार विकेट झटके. इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट झटके. जबकि विल जैक्स ने दो विकेट अपने नाम किया.

Share Now

Tags

Avesh Khan bosch cricketer bosch mumbai indians c bosch Corbin Bosch Digvesh Rathi hardik pandya Indian Premier League 2025 ipl cricket mi vs lsg 2025 ipl mi vs lsg IPL stats lsg mi LSG vs MI 2025 lsg vs mi 2025 scorecard lucknow super giants vs mumbai indians match scorecard Mayank Yadav mi bs lsg mi lsg mi v lsg mi va lsg mumbai-lucknow match mi versus lsg MI vs LSG mi vs lsg 2025 mi vs lsg live MI vs LSG Live Score mi vs lsg live score today mi vs lsg score mi vs lsg scorecard MI vs LSG TATA IPL 2025 Scorecard mi vs lsg team mi vs lsg today match mi vs lsg toss MI बनाम LSG mivs lsg mum vs lsg Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants mumbai indians vs lucknow super giants match mumbai indians vs lucknow super giants match scorecard mumbai indians vs lucknow super giants players mumbai indians vs lucknow super giants standings Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Stats Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants TATA IPL 2025 Scorecard mumbai indians vs lucknow super giants timeline mumbai versus lucknow mumbai vs lsg Mumbai vs Lucknow mumbai-lucknow Prince Yadav rickelton Rohit Sharma Ryan Rickelton Super Giants vs Indians Suryakumar Yadav wankhede stadium pitch report in hindi Where To Watch Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Will Jacks आईपीएल 2025 इंडियंस बनाम सुपर जायंट्स कॉर्बिन बॉश क्रिकेट मैच टाटा आईपीएल 2025 मयंक यादव मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स रयान रिकेल्टन विल जैक्स सूर्यकुमार यादव हार्दिक पांड्या

\