क्रिकेट

MI vs KKR, IPL 2024 51th Match: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

कोलकाता नाइट राइडर्स की नजर इस मुकाबले को जीत कर पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर अपनी जगह बनाने पर होगी. फिल साल्ट,सुनील नरेन,आंद्रे रसेल इस साल कोलकाता के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मैच में यह देखना दिलचस्प रहेगा की वानखेड़े स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स कैसा प्रदर्शन करती है. मुंबई इंडियंस मैच जीतने की संभावना ज्यादा है.

MI vs KKR, IPL 2024 51th Match: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: Twitter)

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) का 51वां मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) पहली बार इस सीजन में टकराएंगी. हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस मौजूदा सीजन से लगभग बाहर हो चुकी है. लेकिन श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन शानदार रहा है. MI vs KKR, IPL 2024 51th Match Head to Head And Pitch Report: आज मुंबई इंडियंस को मिलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स से कड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड आकंड़ो और पिच रिपोर्ट पर एक नजर

मुंबई इंडियंस की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली 4 विकेट के हार के बाद टूर्नामेंट में करो या मरो जैसी स्थिति में पहुंच गई है. पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में अपनी जगह बनाने के लिए मुंबई इंडियंस टीम को बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे. मुंबई इंडियंस अभी तक खेले गए 10 में से 7 मैच हार चुकी है और वह 9वे स्थान पर है. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में छठी की तर्ज की है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की नजर इस मुकाबले को जीत कर पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर अपनी जगह बनाने पर होगी. फिल साल्ट,सुनील नरेन,आंद्रे रसेल इस साल कोलकाता के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मैच में यह देखना दिलचस्प रहेगा की वानखेड़े स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स कैसा प्रदर्शन करती है. मुंबई इंडियंस मैच जीतने की संभावना ज्यादा है.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस की मौजूदा टीम से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 32 मैचों में 41.60 की औसत और 130.16 की स्ट्राइक रेट से 1,040 रन बनाए हैं. इस बीच रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं.

श्रेयस अय्यर: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 मैचों में 28.84 की औसत और 117.18 की स्ट्राइक रेट से 375 रन बनाए हैं. आज के मुकाबले में भी श्रेयस अय्यर अपने बल्ले से कोहराम मचा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह.

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, वरुण चक्रवर्ती.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).