MI vs KKR 32nd IPL Match 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को यहां के शेख जाएद स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 32वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. कोलकाता की टीम आज नए कप्तान की देखरेख में खेलेगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

MI vs KKR 32nd IPL Match 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को यहां के शेख जाएद स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 32वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. कोलकाता की टीम आज नए कप्तान की देखरेख में खेलेगी. आज ही दिनेश कार्तिक ने अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए कप्तानी छोड़ी है. इसके बाद टीम प्रबंधन ने इसकी कमान इंग्लैंड को पहली बार विश्व कप दिलाने वाले इयोन मोर्गन को सौंपी है.

दोनों टीमों का यह आठवां मैच है. मुम्बई ने पांच जीते हैं और दो हारे हैं. उसके खाते में 10 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भी 10 अंक हैं लेकिन मुम्बई की टीम नेट रन रेट में बेहतर है. मुम्बई का नेट रन रेट पहले स्थान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स (12 अंक) से भी बेहतर है और अगर उसने कोलकाता को हरा दिया तो वह एक बार फिर पहले स्थान पर पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | मैच के दौरान आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने के बारे में पता नहीं था: नोर्जे

दूसरी ओर, कोलकाता ने चार मैच जीते हैं और तीन हारे हैं. उसके खाते में आठ अंक हैं और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Ahmedabad Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Hyderabad Pitch Report: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट