MI vs DC IPL 2020 Final: दुबई में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, आईपीएल खिताब पर पांचवीं बार जमाया कब्जा

दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को छह विकेट से मात देते हुए पांचवीं बार आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: Facebook)

MI vs DC IPL 2020 Final: दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेले गए आईपीएल 2020 (IPL 2020) के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से मात देते हुए पांचवीं बार आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है. टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 51 गेंद में 68 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. शर्मा ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान चार छक्के और पांच चौके लगाए.

रोहित शर्मा के अलावा टीम के लिए विकेटकीपर खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक ने 12 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से 20, सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 19, ईशान किशन ने 19 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 33, किरोन पोलार्ड ने चार गेंद में दो चौके की मदद से नौ, हार्दिक पांड्या ने पांच गेंद में तीन और क्रूणाल पांड्या ने एक गेंद में नाबाद एक रन की पारी खेली. दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने दो, मार्कस स्टोयनिस और कगिसो रबाडा ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. इसके अलावा दिल्ली के खिलाड़ियों ने सूर्यकुमार यादव को रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

यह भी पढ़ें- MI vs DC IPL 2020 Final: फाइनल मुकाबले से पहले मैदान में मस्ती करते हुए नजर आए रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, देखें तस्वीर

इससे पहले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज दिल्ली की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने 50 गेंद 65 रन की नाबाद सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. अय्यर ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के लगाए.

श्रेयस अय्यर के अलावा दिल्ली की टीम के लिए मार्कस स्टोयनिस ने एक गेंद में शून्य, शिखर धवन ने 13 गेंद में तीन चौके की मदद से 15, अजिंक्य रहाणे ने चार गेंद में दो, विकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत ने 38 गेंद में दो छक्के और चार चौके की मदद से 56, शिमरन हेटमायेर ने पांच गेंद में एक चौका की मदद से पांच, अक्षर पटेल ने नौ गेंद में एक चौका की मदद से नौ और कगिसो रबाडा बिना खाता खोले नाबाद रहे.

यह भी पढ़ें- MI vs DC IPL 2020 Final: फाइनल मुकाबले में Rohit Sharma के पास ये 3 बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने का सुनहरा मौका

मुंबई इंडियंस के लिए आज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 30 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. बोल्ट ने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज मार्कस स्टोयनिस,अजिंक्य रहाणे और शिमरन हेटमायेर को अपना शिकार बनाया. बोल्ट के अलावा टीम के लिए नाथन कुल्टर नाइल ने दो और जयंत यादव ने एक सफलता प्राप्त की. यादव ने अपने चार ओवरों के कोटे में जहां 25 रन खर्च किए, वहीं कुल्टर नाइल ने 29 रन दिए.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match Dubai Pitch Report: दुबई में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का होगा जलवा? सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match Winner Prediction: क्या सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Dubai Weather Update: दुबई में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India Women vs Bangladesh Women Semi Final Match Preview: दुबई में आज होगा भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच महामुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सभी डिटेल्स