MI vs DC 27th IPL Match 2020: सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डी कॉक की तूफानी पारी, मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से रौंदा

अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2020 के 27वें मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पांचवीं सफलता प्राप्त कर ली है.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

MI vs DC 27th IPL Match 2020: अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेले गए आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 27वें मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पांचवीं सफलता प्राप्त कर ली है. अबू धाबी में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 163 रन के लक्ष्य को पांच विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में प्राप्त कर लिया. टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने 32 गेंद में छह चौके और एक छक्का की मदद से 53 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

सूर्यकुमार यादव के अलावा मुंबई इंडियंस के लिए आज कप्तान रोहित शर्मा ने 12 गेंद में पांच, विकेटकीपर खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक ने 36 गेंद में चार चौके और तीन छक्का की मदद से 53, ईशान किशन ने 15 गेंद में दो छक्के और दो चौके की मदद से 28, हार्दिक पांड्या ने दो गेंद में शून्य, कीरन पोलार्ड ने 14 गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद 11 और क्रूणाल पांड्या ने सात गेंद में दो चौके की मदद से नाबाद 12 रन की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स के लिए कगिसो रबाडा ने दो और रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल एवं मार्कस स्टोयनिस ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें- MI vs DC 27th IPL Match 2020: शिखर धवन की हाफ सेंचुरी, दिल्ली ने मुंबई को दिया 163 रनों का लक्ष्य

इससे पहले आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 52 गेंद में छह चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 69 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. धवन के अलावा टीम के लिए पृथ्वी शॉ ने तीन गेंद में एक चौका की मदद से 4, अजिंक्य रहाणे ने 15 गेंद में तीन चौके की मदद से 15, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंद में पांच चौके की मदद से 42, मार्कस स्टोयनिस ने आठ गेंद में दो चौके की मदद से 13 और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने नौ गेंद में नाबाद 14 रन की पारी खेली.

मुंबई इंडियंस के लिए फिरकी गेंदबाज क्रूणाल पांड्या ने अपने चार ओवरों के स्पेल में महज 26 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. क्रूणाल पांड्या के अलावा मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट चटकाया. इसके अलावा मुंबई के खिलाड़ियों ने आज दिल्ली के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोयनिस को रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू