MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 39 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को 18 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Chennai Superkings, TATA Indian Premier League 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 33वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीतकर आ रही है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दोनों टीमों को अपने दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का इंतजार है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs CSK 33rd T20 Match Playing)

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रित बुमरा, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार.

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी.

मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Cricket Team vs Chennai Superkings Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 39 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को 18 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाज हैं, जो तेजी से रन बना सकते हैं. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड