MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में हैं और पिछले मुकाबले में उन्होंने शतक लगाया था. वहीं सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि बल्लेबाजी में शिवम दुबे और रुतुराज गायकवाड़ से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
Mumbai Indians vs Chennai Superkings, TATA Indian Premier League 2026 33rd Match Live Streaming And Telecast Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 33वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. दोनों टीमों को अपने दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का इंतजार है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Toss Winner Prediction: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच इकाना में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान पर जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. टीम ने अब तक 6 मुकाबलों में 2 जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार झेली है. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी 6 में से 2 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार का सामना किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है.
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (MI vs CSK Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 39 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को 18 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था.
इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाती है.
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में हैं और पिछले मुकाबले में उन्होंने शतक लगाया था. वहीं सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि बल्लेबाजी में शिवम दुबे और रुतुराज गायकवाड़ से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. रोहित शर्मा और जेमी ओवरटन के बीच मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. वहीं रुतुराज गायकवाड़ और जसप्रीत बुमराह के बीच टक्कर भी मैच का रुख तय कर सकती है.
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 33वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (MI vs CSK 33rd Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (MI vs CSK 33rd Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch MI vs CSK 33rd Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs CSK 33rd T20 Match Playing Prediction)
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर.
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद और मुकेश चौधरी.
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.