MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम संतुलित नजर आती है. बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी टीम को मजबूती देते हैं. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Chennai Superkings, TATA Indian Premier League 2026 33rd Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 33वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीतकर आ रही है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दोनों टीमों को अपने दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का इंतजार है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से 23 अप्रैल को होगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दो मुकाबले जीते हैं और चार में शिकस्त झेली है. वहीं, रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी दो ही मुकाबले जीते हैं और चार में हार झेली है. अब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (MI vs CSK Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 39 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को 18 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था.

मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. टीम के पास सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रोहित शर्मा जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम संतुलित नजर आती है. बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी टीम को मजबूती देते हैं. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें (MI vs CSK Key Players To Watch)

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा पर अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाकर मैच का रुख बदल सकते हैं. हार्दिक पांड्या ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पावरप्ले और डेथ ओवर में विकेट निकाल सकते हैं.

चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ पर बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी. एमएस धोनी फिनिशर की भूमिका में टीम को मजबूती देंगे. शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बना सकते हैं. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन टीम के लिए अहम रहेंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs CSK 33rd T20 Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर.

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद और मुकेश चौधरी.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड