क्रिकेट

MI vs CSK 1st IPL Match 2020: अंबाती रायडू और फाफ डु प्लेसिस की शानदार बल्लेबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में बनाए 70/2

संयुक्त अरब अमीरात के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के पहले मैच में मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 163 रन के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं. टीम को जीत के लिए अब 10 ओवरों में 93 रन की जरूरत है. टीम के पास अब भी 8 विकेट शेष हैं.

MI vs CSK 1st IPL Match 2020: अंबाती रायडू और फाफ डु प्लेसिस की शानदार बल्लेबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में बनाए 70/2
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (File Photo)

MI vs CSK 1st IPL Match 2020: संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेले जा रहे आईपीएल के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा दिए गए 163 रन के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं. टीम को जीत के लिए अब 10 ओवरों में 93 रन की जरूरत है. टीम के पास अब भी 8 विकेट शेष हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए फिलहाल फाफ डु प्लेसिस 22 गेंद में 2 चौके की मदद से 23 और अंबाती रायडू 27 गेंद में 5 चौके और 1 छक्का की मदद से 39 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज शेन वॉटसन और मुरली विजय हैं. वॉटसन ने आज 5 गेदों का सामना करते हुए 1 चौका की मदद से 4 रन बनाए. वहीं मुरली विजय 7 गेंद में महज 1 रन बनाकर आउट हुए.

यह भी पढ़ें- MI vs CSK 1st IPL Match 2020: चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस ने बनाए 162/9

मुंबई इंडियंस के लिए अबतक ट्रेंट बोल्ट ने 3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 15 रन खर्च 1 सफलता प्राप्त की है. इसके अलावा जेम्स पैटिंसन ने 2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 8 रन खर्च कर एक विकेट हासिल किया है. इन दोनों गेदबाजों के अलावा क्रुणाल पांड्या और राहुल चाहर ने क्रमशः दो-दो और जसप्रीत बुमराह ने एक ओवर की गेंदबाजी की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).