आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने दी एंडसरन को 600 विकेट लेने की चुनौती

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में 36 वर्षीय एंडरसन ने मैकग्रा के टेस्ट क्रिकेट में 563 विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ा था.

मैकग्रा ने दी एंडसरन को चुनौती (प्रतीकात्मक तस्वीर PTI)

लंदन:  भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में 36 वर्षीय एंडरसन ने मैकग्रा के टेस्ट क्रिकेट में 563 विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ा था. एंडरसन 143 मैचों में 564 विकेट के साथ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. बीबीसी ने 48 वर्षीय मैकग्रा के हवाले से बताया, "अगर एंडरसन अपनी विकेट की संख्या को 600 तक बढ़ा देते हैं तो यह शानदार उपलब्धि होगी."

मैकग्रा ने कहा, "जब तक यह रिकॉर्ड मेरे नाम था तब तक मुझे गर्व महसूस होता था और एंडरसन जैस किसी गेंदबाज का मेरा रिकॉर्ड तोड़ना शानदार है. मैं जिमी का बहुत सम्मान करता हूं, वह लंबे समय से बेहतरीन गेंदबाजी करते आ रहे हैं। 140 टेस्ट मैच खेलना और लगातार शीर्ष पर बने रहना अतुल्य है, मुझे उन पर गर्व है."

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के नाम है. आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न (708 विकेट) दूसरे और भारत के अनिल कुंबले (619) तीसरे पायदान पर मौजूद हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड