धोनी ने किया मतदान, बेटी जीवा ने भी लोगों से वोट डालने की अपील की
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी (MS Dhoni) ने पत्नी साक्षी के साथ यहां अपने गृह नगर में सोमवार को वोट डाला. धोनी ने वोट डालने के बाद बेटी जीवा के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनकी बेटी जीवा लोगों से लोगों से वोट डालने की अपील कर रही है.

जीवा पोस्ट में कहती नजर आ रही है, "जाइए वोट कीजिए जैसे पापा और मम्मा ने किया है." वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "अपने अधिकार का प्रयोग कीजिए."
यह भी पढ़ें- IPL 2019: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, धोनी चेन्नई की कप्तानी सहित छोड़ सकते हैं टीम का साथ
सोमवार को लोकसभा के पांचवें चरण के चुनाव हुए. इसी चरण में रांची भी आता है, जहां धोनी रहते हैं. इस बीच, रविवार को बताया गया कि धोनी के बड़े भाई नरेंद्र भाजपा में शामिल हो गए हैं और अब वह राज्य में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).