फिर दिखा महेंद्र सिंह धोनी का प्यार भरा अंदाज, पत्नी साक्षी के कहने पर पहनाई सैंडल
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर हमेशा अपने 'कूल' अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कुछ दिनों पहले ही केरल में हुए भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के दौरान अपने विकलांग फैन से मिलने के लिए वो कड़ी धुप में बाहर आये थे.
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) मैदान पर हमेशा अपने 'कूल' अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कुछ दिनों पहले ही केरल में हुए भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के दौरान अपने विकलांग फैन से मिलने के लिए वो कड़ी धुप में बाहर आये थे. जिसका विडीयो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. कुछ ऐसा ही सौम्यता उन्होंने फिर से दिखाई है. जी हां 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर पूर्व कप्तान धोनी एक तस्वीर में पत्नी साक्षी के कहने पर सैंडल पहनने में मदद करते नजर आ रहे हैं. जो सोशल मीडिया पर आजकल खुब वायरल हो रही है.
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस बात की परवाह नहीं है कि लोग उनके बारे में क्या कहेंगे. साक्षी (Sakshi Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'आपने जूतों के लिए पैसे दिए हैं तो इसे पहनाओ भी दो आप.
View this post on Instagram
You paid for the shoes so you tie them tooo 🤗😘 !!! Photo Credit - @k.a.b.b.s
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: शादी करवाएंगे महेंद्र सिंह धोनी! अब खोजेंगे आपका जीवनसाथी
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल क्रिकेट से दुर चल रहे हैं. उन्हें अक्सर आजकल अपने फैमली के साथ टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है. हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी जीवा (Jiva) के साथ एक विडियो शेयर किया था जिसमें वह अपनी बेटी जीवा के साथ भोजपुरी और तेलगु में बात कर रहे थे. धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 इंटरनैशनल सीरीज में शामिल नहीं किया गया था. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनके स्थान पर दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को शामिल किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2018 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

