LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मोहम्मद शमी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 160 रन बनाने थे.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 32nd Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 32वां मुकाबला 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 32 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान रियान पराग और शिम्रोन हेटमायर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 62 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 159 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रवींद्र जड़ेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रवींद्र जड़ेजा ने 29 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के लगाए. रवींद्र जड़ेजा के अलावा यशस्वी जयसवाल और शिम्रोन हेटमायर ने 22-22 रन बनाए.

दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मोहम्मद शमी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 160 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 11 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम टीम 18 ओवर में महज 119 रन बनाकर सिमट गई. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने सबसे ज्यादा 55 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान मिशेल मार्श ने 41 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए. मिशेल मार्श के अलावा निकोलस पूरन ने 22 रन बटोरे.

वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम को आयुष बडोनी के रूप में पहली बड़ी कामयाबी मिली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. जोफ्रा आर्चर के अलावा नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 159/6, 20 ओवर (यशस्वी जयसवाल 22 रन, वैभव सूर्यवंशी 8 रन, ध्रुव जुरेल 0 रन, रियान पराग 20 रन, शिम्रोन हेटमायर 22 रन, डोनोवन फरेरा 20 रन, रवींद्र जड़ेजा नाबाद 43 रन और शुभम दुबे नाबाद 19 रन.)

लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी: (मोहम्मद शमी 2 विकेट, मोहसिन खान 2 विकेट और प्रिंस यादव 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 119/10, 18 ओवर (मिशेल मार्श 55 रन, आयुष बडोनी 0 रन, ऋषभ पंत 0 रन, निकोलस पूरन 22 रन, एडेन मार्कराम 0 रन, हिम्मत सिंह 15 रन, मुकुल चौधरी 7 रन, मोहम्मद शमी 6 रन, मयंक यादव 5 रन, दिग्वेश सिंह राठी नाबाद 2 रन और मोहसिन खान 0 रन.)

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी: (जोफ्रा आर्चर 3 विकेट, नांद्रे बर्गर 2 विकेट, ब्रिजेश शर्मा 2 विकेट, रवींद्र जड़ेजा 1 विकेट और रवि बिश्नोई 1 विकेट).

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड