क्रिकेट

LSG vs PBKS IPL 2025 Live Streaming: आज आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 13वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स का तीसरा मैच होगा. लखनऊ ने अब तक 2 मैच खेले हैं.

LSG vs PBKS IPL 2025 Live Streaming: आज आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings IPL 2025 Live Streaming: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 13वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स का तीसरा मैच होगा. लखनऊ ने अब तक 2 मैच खेले हैं. जिसमें एक में जीत और एक में हार का सामना किया है. इसके अलावा अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने अब तक एक मैच खेला है. जिसमें गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज की है. ऐसे में आज वे लखनऊ के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी. श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे. जबकि ऋषभ पंत लखनऊ की कप्तानी करेंगे. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: LSG vs PBKS IPL 2025, Lucknow Weather & Pitch Report: एकाना क्रिकेट स्टेडियम में रन बरसाएंगे लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 13वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 13वां मुकाबला आज यानी 31 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 13वां मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 13वां मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर उपलब्ध होगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 13वें मुकाबला की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 के 13वें मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट फैंस https://hindi.latestly.com/sports/ पर भी पढ़ सकते हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मिशेल मार्श, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश दीप, मयंक यादव, शमर जोसेफ, अर्शीन जोसेफ। कुलकर्णी

पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंगलिस

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 07:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).