LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले मुकाबलों को देखते हुए मुकाबला बराबरी का नजर आता है.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 19th Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 19वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और लगातार तीसरी जीत की तलाश में उतरी है. वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम भी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरी है. दोनों टीमों का इस सीजन में यह अहम मुकाबला है. ऐसे में एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है, जबकि गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक अपने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं और टीम शानदार लय में नजर आ रही है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी पिछले मैच में जीत दर्ज की थी और टीम आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरी है. ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. दोनों टीमों में ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और शुभमन गिल जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Match Scorecard)

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले मुकाबलों को देखते हुए मुकाबला बराबरी का नजर आता है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में मिचेल मार्श, ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Chennai Weather Update: चेन्नई में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Preview: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स