LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच जीते हैं जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे और दोनों ही मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, TATA Indian Premier League 2026 5th Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का पांचवां मुकाबला आज यानी 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Lucknow Weather Update: आज लखनऊ में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पांचवें मुकाबले में बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा. यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा. दोनों टीमों का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था, ऐसे में इस बार दोनों टीमों की नजर बेहतर प्रदर्शन पर होगी. लखनऊ सुपर जायंट्स के पास मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और ऋषभ पंत जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और एनरिक नोर्खिया जैसे तेज गेंदबाज टीम को मजबूती देते हैं. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स के पास केएल राहुल, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (LSG vs DC Head To Head)

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच जीते हैं जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे और दोनों ही मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2024 में भी दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे और दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों मैच अपने नाम किए थे. लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी जीत आईपीएल 2023 में मिली थी.

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी हालिया फॉर्म में शानदार रही है. मिचेल मार्श ने पिछले 9 मुकाबलों में 155.98 की स्ट्राइक रेट से 443 रन बनाए हैं. एडेन मार्करम ने पिछले 9 मैचों में 153.98 की स्ट्राइक रेट से 348 रन बनाए हैं. वहीं, केएल राहुल ने पिछले 10 मैचों में 44.25 की औसत से 354 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में आवेश खान ने पिछले 10 मैचों में 10.24 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं. कुलदीप यादव ने पिछले 9 मैचों में 7.77 की इकॉनमी से 7 विकेट हासिल किए हैं.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज आयुष बडोनी को एक हजार रन तक पहुंचने के लिए 37 रनों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्कराम को 500 चौके तक पहुंचने के लिए एक चौके की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के घातक बल्लेबाज मिशेल मार्श को 300 छक्के पूरे करने के लिए एक छक्के की आवश्कयता है.

टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के घातक बल्लेबाज निकोलस पूरन को 700 चौके तक पहुंचने के लिए नौ चौकों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को 1500 रन तक पहुंचने के लिए 18 रनों की दरकार है.

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज करुण नायर को 50 छक्के पूरे करने के लिए एक छक्के की आवश्कयता है.

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के घातक बल्लेबाज केएल राहुल को 700 चौके तक पहुंचने के लिए पांच चौकों की जरूरत है.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी