Live Cricket Streaming of New Zealand vs Sri Lanka ICC World Cup 2019: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के तीसरे मुकाबले में आज सोफिया गार्डन्स (Sofia Gardens) मैदान पर न्यूजीलैंड (New Zealand) का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ है. आज के मैच में कीवी टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है.

केन विलियम्सन और दिमुथ करुणारत्ने (Photo Credits: Getty Images)

NZ vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के तीसरे मुकाबले में आज सोफिया गार्डन्स (Sofia Gardens) मैदान पर न्यूजीलैंड (New Zealand) का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ है. आज के मैच में कीवी टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है. न्यूजीलैंड ने अपने पहले अभ्यास मैच में ही भारत जैसी मजबुत टीम को मात दी थी. इस मैच में उसकी गेंदबाजी बेहतरीन रही थी साथ ही बल्लेबाजों ने भी कमाल दिखाया था. दूसरे मैच में हालांकि विंडीज के बल्लेबाजों ने कीवी टीम की धज्जियां उधेड़ दी थीं. टीम के गेंदबाज विंडीज को 400 के पार जाने से नहीं रोक पाए थे. आप New Zealand vs Sri Lanka के मैच को ऑनलाइन HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं. 

विंडीज के खिलाफ बल्लेबाजों ने हालांकि अच्छा किया था. खासकर कप्तान केन विलियम्सन और टॉम ब्लंडल ने. श्रीलंका की टीम में वेस्टइंडीज की तरह पावर हिटर्स नहीं है और यह न्यूजीलैंड के लिए राहत की बात है. अगर श्रीलंकाई बल्लेबाजी देखी जाए तो उसके पास कोई मजबूत बल्लेबाजी क्रम नजर नहीं आता है. टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को चार साल बाद टीम का कप्तान बनाकर इंग्लैंड भेजा गया है. करुणारत्ने को जब टीम की कमान सौंपी गई थी तब उन्होंने चार साल पहले अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. इसके बाद स्कॉटलैंड के खिलाफ मई में उन्होंने श्रीलंका वनडे टीम की जर्सी पहनी.  (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप में पहला ओवर फेंकने वाले पहले स्पिनर बने इमरान ताहिर

करुणारत्ने कप्तानी के साथ बल्लेबाजी के भार को संभाल पाते हैं या नहीं यह तो विश्व कप के बाद ही पता चलेगा. बल्लेबाजी में टीम के पास एंजेलो मैथ्यूज जैसा अनुभवी बल्लेबाज है लेकिन वह चोट के कारण अंदर-बाहर होने से फॉर्म से जूझते रहे हैं. बल्लेबाजी में लाहिरू थिरिमाने, कुशल मेंडिस, अविश्का फर्नाडो, धनंजय डी सिल्वा कुछ अन्य नाम है. कीवी टीम की स्विंग के सामने टिकना इन सभी के लिए चुनौती होगा. गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा जैसा नाम तो है, लेकिन उम्र के साथ यह गेंदबाज अपनी धार खो बैठे हैं. आईपीएल में हालांकि अच्छा किया था लेकिन वो T20 था और यह वनडे है.

श्रीलंका की तुलना में कीवी टीम हर क्षेत्र में उनसे आगे है. बल्लेबाजी की मुख्य धुरी कप्तान विलियम्सन हैं. उनका साथ देने के लिए मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोनिल मुनरो, हेनरी निकोलस, रॉस टेलर हैं. यह सभी बड़ी पारियां खेलने का दम रखते हैं. गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट टीम के मुख्य हथियार हैं. इंग्लैंड की परिस्थतियों में वह कितने खतरनाक हो सकते हैं यह उन्होंने भारत के साथ अभ्यास मैच में ही बता दिया था. उनका साथ देने के लिए टिम साउदी, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन हैं तो वहीं स्पिन में मिशेल सैंटनर और ईश सोढ़ी हैं.

यह भी पढ़ें- Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: रासी वान डर डुसेन के अनुसार अफ्रीकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दे पाई

संभावित टीमें इस प्रकार है-

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोनिल मनुरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर.

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फनाडरे, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का सुपर-8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\