Live Cricket Streaming of India (W) vs South Africa (W) 1st T20I 2021: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

वनडे श्रृंखला के सफल समाप्ति के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच शनिवार यानी आज से तीन मैचों की T20 सीरीज शुरू हो रही है. T20 सीरीज के सभी मुकाबले लखनऊ स्थित भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहले T20 मुकाबले को आप आप स्टार स्पोर्ट्स 2 HD और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर देख सकते हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टीम (Photo Credits: PTI and Twitter (@ICC)

India (Women) vs South Africa (Women) 1st T20 Match 2021: वनडे श्रृंखला के सफल समाप्ति के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच शनिवार यानी आज से तीन मैचों की T20 सीरीज शुरू हो रही है. T20 सीरीज के सभी मुकाबले लखनऊ (Lucknow) स्थित भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेले जाएंगे. पहले T20 मुकाबले को आप आप स्टार स्पोर्ट्स 2 HD और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर देख सकते हैं. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Hotstar) पर देखने को मिलेगी.

पहले T20 मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों की कप्तान मैदान में शाम 6.30 बजे आएंगी, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी शाम सात बजे से किया जाएगा. पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के बगैर मैदान में उतरेगी. कौर को वनडे सीरीज के दौरान कूल्हे में चोट लगी थी. ऐसे में पहले T20 मुकाबले में टीम इंडिया की अगुवाई जहां स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) कर रही हैं. वहीं मेहमान टीम की कमान सुने लूस (Suné Luus) के हाथों में है.

यह भी पढ़ें- India vs South Africa: मिताली राज ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनी

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान),शैफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, हर्लिन देओल, सुष्मा वर्मा (विकेटकीपर), नुजहत परवीन (विकेटकीपर), आयुषी सोनी, अरुं धति रेड्डी, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, सी प्रत्युशा और सिमरन दिल बहादुर.

दक्षिण अफ्रीका: सुने लूस (कप्तान), अयाबोंगा खाका, शब्निम इस्माइल, लौरा वुलवार्ट, त्रिशा चेट्टी, सिनालो जाफ्ता, तस्मीन ब्रिट्ज, मरिजाने काप, नोंदुमिसो शंघासे, लिजेले ली, अनेके बोश, फाये तुनिक्लिफ, नोनकुलुलेको मलाबा, मिगनोन डू प्रीज, नादिने डी क्र्लेक, लारा गुडऑल और तुमि सुखुखुने.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल