Live Cricket Streaming and Score Ind vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज 2018 के दुसरे टी-20 मैच को आप Hotstar और YuppTV पर देख सकते हैं लाइव

नवाबों के शहर लखनऊ में आज भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के लिए उतरेगी और उसका लक्ष्य न सिर्फ इस मैच को जीतना होगा, बल्कि सीरीज को अपने नाम करना भी होगा.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: IANS)

Ind vs WI: नवाबों के शहर लखनऊ में आज भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के लिए उतरेगी और उसका लक्ष्य न सिर्फ इस मैच को जीतना होगा, बल्कि सीरीज को अपने नाम करना भी होगा. दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह स्टेडियम पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहा है. भारतीय टीम अगर इस सीरीज को भी जीत लेती है, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उसकी तीसरी सीरीज जीत होगी. इससे पहले भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-0 और वनडे सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की है.

वेस्टइंडीज का लक्ष्य इस मैच में अपनी साख बचाने का होगा. वह अगले दोनों मैचों को अपने नाम कर सीरीज जीतने के साथ अपने आत्मसम्मान की रक्षा की कोशिश करेगी. वहीं भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की थी. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की पारी 109 रनों पर ही रोक दी. इसके बाद 54 के स्कोर पर चार विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम ने दिनेश कार्तिक (31) और क्रुणाल पांड्या (21) की संतुलित बल्लेबाजी के दम पर अपने लक्ष्य को हासिल कर जीत पाई. यह भी पढ़ें- विराट कोहली जन्मदिन विशेष: ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं भविष्य के अगले विराट कोहली ?

भारतीय टीम ने भले ही जीत हासिल की हो, लेकिन उसे भी अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करना होगा. इसमें पहले मैच में अहम योगदान देने में असफल रहे रोहित, शिखर धवन, लोकेश राहुल और ऋषभ पंत के अलावा मनीष पांडे को भी अधिक मेहनत करने की जरूरत है. मेजबान और मेहमान टीम के गेंदबाज अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं, लेकिन रोमांचक मुकाबले के लिए दोनों टीमों के बल्लेबाजों को कमाल दिखाने की जरूरत है.

बता दें कि यह मैच शाम 7 बजे शूरू होगा. इस मैच को आप HotStar और  YuppTV पर लाइव देख सकते हैं.

टीमें :

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश, राहुल, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, क्रूणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद. ( मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), फाबियान एलन, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेर, इविन लुइस, ओबेड मैक्कोय, एशले नर्स, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, केरन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शेरफेन रथरफोर्ड, ओशाने थॉमस.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Kolkata Weather Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

BAN vs PAK 2nd Test Day 1 Live Score Update: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे टेस्ट मैच, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट