India T20I Captains List: श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के 15वें टी20 कप्तान, लेकिन क्या आप जानते हैं पहला कप्तान कौन था?

टीम इंडिया को अब तक तीन कप्तानों ने टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया है. सबसे पहले साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 17 साल बाद दूसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया.

श्रेयस अय्यर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team T20I Captains List: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार यानी 4 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. अब दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Shreyas Iyer New Milestone: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, टी20 में इंग्लैंड की धरती पर ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने; विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा

श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का 15वां टी20 इंटरनेशनल कप्तान बनाया गया है. उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह टीम की कमान संभाली. अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने सबसे पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि श्रेयस अय्यर से पहले किन-किन खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी की है.

कौन था टीम इंडिया का पहला टी20 कप्तान? (Who Was India's First T20I Captain?)

अगर आप भी सोचते हैं कि एमएस धोनी टीम इंडिया के पहले टी20 कप्तान थे, तो ऐसा नहीं है. टीम इंडिया के पहले टी20 इंटरनेशनल कप्तान वीरेंद्र सहवाग थे. उन्होंने साल 2006 में भारत के लिए सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तानी की थी. इसके बाद एमएस धोनी को कप्तानी सौंपी गई और उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने 2007 में पहला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया.

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के सभी कप्तानों की सूची (India T20I Captains List)

कप्तान मैच कार्यकाल
वीरेंद्र सहवाग 1 2006-2006
एमएस धोनी 72 2007-2016
सुरेश रैना 3 2010-2011
अजिंक्य रहाणे 2 2015-2015
विराट कोहली 50 2017-2021
रोहित शर्मा 62 2017-2024
शिखर धवन 3 2021-2021
ऋषभ पंत 5 2022-2022
हार्दिक पांड्या 16 2022-2023
केएल राहुल 2 2022-2022
जसप्रीत बुमराह 2 2023-2023
रुतुराज गायकवाड़ 3 2023-2023
सूर्यकुमार यादव 52 2023-2026
शुभमन गिल 5 2024-2024
श्रेयस अय्यर 3 2026-2026

इन तीन कप्तानों ने दिलाया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

टीम इंडिया को अब तक तीन कप्तानों ने टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया है. सबसे पहले साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 17 साल बाद दूसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया. वहीं 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया.

Share Now