Legends League Cricket 2024 Schedule: लीजेंड्स लीग 2024 के शेड्यूल का का हुआ ऐलान, इन दिन से होगा लीग का आगाज; देखें पूरा कार्यक्रम
भारत में आयोजित लीजेंड्स लीग क्रिकेट के पिछले सीजन में हरभजन सिंह, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, मार्टिन गुप्टिल, गौतम गंभीर, आरोन फिंच, क्रिस गेल, हाशिम अमला, रॉस टेलर जैसे कई धुरंधर खिलाड़ियों ने कोहराम मचाया था. इस सीजन में भारतीय लीजेंड्स शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, धवल कुलकर्णी और केदार जाधव लीजेंड्स लीग क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं.
Legends League Cricket 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 (Legends League Cricket 2024) का आगाज 20 सितंबर से होगा. इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों के बीच कुल 25 मैच खेले जाएंगे. लीजेंड्स लीग क्रिकेट का फाइनल मुकाबला 16 अक्टूबर को श्रीनगर (Srinagar) में खेला जाएगा. 200 से भी ज्यादा खिलाड़ियों वाले इस फ्रेंचाइजी लीग का आयोजन चार शहरों- जोधपुर (Jodhpur), सूरत (Surat), जम्मू (Jammu) में और श्रीनगर में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान हो गया हैं.
इस सीजन का पहला मुकाबला हरभजन सिंह की टीम मणिपाल टाइगर्स और इरफान पठान की टीम कोणार्क सूर्यास ओडिशा के बीच खेला जाएगा. वर्ल्ड क्रिकेट के कई दिग्गज इस लीग में एक्शन में दिखेंगे, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं. Legends League Cricket 2024 All Squads: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के के लिए सभी टीमों ने किया स्क्वाड का ऐलान, देखें नीलामी के बाद कैसी दिखती है LLC T20 फ्रेंचाइजी की पूरी खिलाड़ियों की सूची
6 टीमों के बीच कुल 25 मैचों में होगी भिड़ंत
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के कुल 25 मुकाबलों में से जोधपुर का बरकतुल्लाह खान स्टेडियम 6 मैचों की मेजबानी करेगा. सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्ट स्टेडियम में 6 मैच खेले जाएंगे. वहीं, जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में 6 मैच आयोजित होगा. श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम फाइनल सहित 7 मैचों का आयोजन करेगा.
बता दें कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आखिरी स्टेज 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां फैंस क्रिकेट एक्शन को लाइव देखने के लिए करीब आधी सदी से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ये धुरंधर खिलाड़ी आएंगे नजर
भारत में आयोजित लीजेंड्स लीग क्रिकेट के पिछले सीजन में हरभजन सिंह, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, मार्टिन गुप्टिल, गौतम गंभीर, आरोन फिंच, क्रिस गेल, हाशिम अमला, रॉस टेलर जैसे कई धुरंधर खिलाड़ियों ने कोहराम मचाया था. इस सीजन में भारतीय लीजेंड्स शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, धवल कुलकर्णी और केदार जाधव लीजेंड्स लीग क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं.
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का पूरा शेड्यूल
जोधपुर
20 सितंबर 2024: कोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम मणिपाल टाइगर्स
21 सितंबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम हैदराबाद टीम
22 सितंबर 2024: मणिपाल टाइगर्स बनाम गुजरात टीम
23 सितंबर 2024: सदर्न सुपरस्टार्स बनाम गुजरात टीम
24 सितंबर 2024: आराम का दिन
25 सितंबर 2024: हैदराबाद टीम बनाम सदर्न सुपरस्टार्स
26 सितंबर 2024: सदर्न सुपरस्टार्स बनाम गुजरात टीम
सूरत
27 सितंबर 2024: कोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम मणिपाल टाइगर्स
28 सितंबर 2024: हैदराबाद टीम बनाम गुजरात टीम
29 सितंबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम कोणार्क सूर्यास ओडिशा
30 सितंबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम मणिपाल टाइगर्स
1 अक्टूबर 2024: मणिपाल टाइगर्स बनाम सदर्न सुपरस्टार्स
2 अक्टूबर 2024: कोणार्क सूर्यस ओडिशा बनाम सदर्न सुपरस्टार्स
जम्मू
3 अक्टूबर 2024: मणिपाल टाइगर्स बनाम हैदराबाद टीम
4 अक्टूबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम कोणार्क सूर्यस ओडिशा
5 अक्टूबर 2024: हैदराबाद टीम बनाम गुजरात टीम
6 अक्टूबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम सदर्न सुपरस्टार्स
6 अक्टूबर 2024: कोणार्क सूर्यस ओडिशा बनाम हैदराबाद टीम
7 अक्टूबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात टीम
8 अक्टूबर 2024: रेस्ट डे
श्रीनगर
9 अक्टूबर 2024: हैदराबाद टीम बनाम सदर्न सुपरस्टार्स
10 अक्टूबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम मणिपाल टाइगर्स
11 अक्टूबर 2024: कोणार्क सूर्यस ओडिशा बनाम गुजरात टीम
12 अक्टूबर 2024: क्वालीफायर (पोजीशन 1 बनाम पोजीशन 2)
13 अक्टूबर 2024: एलिमिनेटर (पोजीशन 3 बनाम पोजीशन 4)
14 अक्टूबर 2024: सेमी फ़ाइनल (हारने वाला क्वालीफ़ायर बनाम एलिमिनेटर विजेता)
15 अक्टूबर 2024: रेस्ट डे
16 अक्टूबर 2024: फाइनल (विजेता क्वालीफायर बनाम विजेता सेमीफाइनल).
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

