क्रिकेट

KXIP vs RR 50th IPL Match 2020: अबू धाबी में Steve Smith ने जीता टॉस, किंग्स इलेवन पंजाब को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के एक अहम मुकाबले में आज किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

KXIP vs RR 50th IPL Match 2020: अबू धाबी में Steve Smith ने जीता टॉस, किंग्स इलेवन पंजाब को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता
किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits- File Photo)

KXIP vs RR 50th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के एक अहम मुकाबले में आज किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.

बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो केएल राहुल (K. L. Rahul) की अगुवाई में पंजाब की टीम एक बार फिर जीत की पटरी पर लौट आई है. पंजाब की टीम मौजूदा समय में अपने 12 मुकाबलों के बाद छह हार एवं छह जीत के साथ 12 (-0.049) अंक लेकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर स्थित है, वहीं बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो यह टीम मौजूदा समय में सातवें स्थान पर स्थित है. ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में अपने 12 मुकाबलों में सात हार के साथ पांच जीत हासिल किए हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में किन 10 खिलाड़ियों ने फेके हैं सर्वाधिक डॉट बॉल

टीमें इस प्रकार हैं:

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान एवं विकेटकीपर), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह.

राजस्थान रॉयल्स: रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन और कार्तिक त्यागी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2020 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).