Kwena Maphaka Milestone: क्वेना माफाका ने तोड़ा पैट कमिंस का रिकॉर्ड, T20I सीरीज़ में में ये खास कारनामा वाले बने सबसे युवा तेज गेंदबाज

क्वेना माफाका इतिहास के पहले किशोर तेज गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने किसी द्विपक्षीय T20I सीरीज़ में पूर्ण सदस्य टीमों के बीच पाँच से ज्यादा विकेट चटकाए हों. इससे पहले यह रिकॉर्ड पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) और करीम जनत (अफगानिस्तान) के नाम था, जिन्होंने अपनी किशोरावस्था में अधिकतम पाँच विकेट प्राप्त किए थे.

Kwena Maphaka(Photo Credits: @MohitShukla1030/X)

Kwena Maphaka Milestone: दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज क्वेना माफाका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज़ में अपने दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया. 19 वर्षीय माफाका ने न केवल अपनी टीम को मुकाबला जीतने की कगार तक पहुँचाया, बल्कि एक पुराना वैश्विक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की T20I सीरीज़ में दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया से 2-1 की शिकस्त मिली. सीरीज़ का निर्णायक मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से अंतिम ओवर में जीत दर्ज की। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने स्टार पर्फॉर्मर बनते हुए टीम को जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी, जानिए कैसा है वनडे सीरीज में रिकॉर्ड?

माफाका ने सीरीज़ के पहले मैच में चार विकेट झटके, दूसरे गेम में तीन विकेट हासिल किए और तीसरे व निर्णायक मुकाबले में दो विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ी. पूरे सीरीज़ में उन्होंने कुल 9 विकेट अपने नाम किए, जबकि उनकी इकोनॉमी रेट 12.55 रही.

पैट कमिंस का रिकॉर्ड टूटा

क्वेना माफाका इतिहास के पहले किशोर तेज गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने किसी द्विपक्षीय T20I सीरीज़ में पूर्ण सदस्य टीमों के बीच पाँच से ज्यादा विकेट चटकाए हों. इससे पहले यह रिकॉर्ड पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) और करीम जनत (अफगानिस्तान) के नाम था, जिन्होंने अपनी किशोरावस्था में अधिकतम पाँच विकेट प्राप्त किए थे.

20 साल से कम उम्र में गेंदबाजों का रिकॉर्ड 

खिलाड़ी टीम विरोधी मेजबान मैच विकेट वर्ष
क्वेना माफाका दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 3 9 2025
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका 2 5 2011
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान UAE 3 5 2012
करीम जनत अफगानिस्तान आयरलैंड आयरलैंड 3 5 2017
अबू हिदर बांग्लादेश ज़िम्बाब्वे बांग्लादेश 2 3 2016
जोश लिटिल आयरलैंड अफगानिस्तान आयरलैंड 2 3 2018

स्पिनर्स में रशीद खान (अफगानिस्तान) वही एकमात्र किशोर खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक सीरीज़ में नौ विकेट लिए थे. उन्होंने 2017 में भारत में आयरलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था. रशीद खान और क्वेना माफाका अब संयुक्त रूप से पूर्ण सदस्य टीमों के लिए एक सीरीज़ में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. रशीद ने बाद में छह या ज्यादा विकेट तीन अन्य सीरीज़ में भी लिए.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड