क्रिकेट

QAT VS KUW Quadrangular T20I Series 2025: कुवैत के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, कतर को 124 रनों समेटा, अनुदीप चंदमारा झटके 3 विकेट, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

कतर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 124 रन बनाए. टिन क्वॉन्ग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड पर टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कतर की शुरुआत बेहद खराब रही.

QAT VS KUW Quadrangular T20I Series 2025: कुवैत के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, कतर को 124 रनों समेटा, अनुदीप चंदमारा झटके 3 विकेट, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
कतर (Photo Credit: X @qa_cricket)

Kuwait National Cricket Team vs Qatar National Cricket Team Match Scorecard: कुवैत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम कतर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम हांगकांग टी20आई चतुष्कोणीय श्रृंखला 2025 12 अप्रैल को मोंग कोक(Mong Kok)  के मिशन रोड ग्राउंड(Mission Road Ground) में खेला जा रहा हैं. हांगकांग में खेले जा रहे क्वाड्रैंगुलर T20I सीरीज 2025 के पांचवें मुकाबले में कतर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 124 रन बनाए. टिन क्वॉन्ग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड पर टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कतर की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर में ही अऱुमुगगणेश नगराजन (9 रन) पवेलियन लौटे, जबकि कप्तान मुहम्मद इकरामुल्ला शून्य पर आउट हो गए. तीसरे ओवर में रिफाई हसैनार (15 रन) भी चलते बने. कतर की टीम पावरप्ले में ही बैकफुट पर आ गई थी. यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने लाहौर कलंदर्स को 8 विकेट से हराया, जेसन होल्डर ने की घातक गेंदबाज़ी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

टीम को स्थिरता मिली विकेटकीपर बल्लेबाज़ शाहज़ैब जमील अहमद (34 रन, 35 गेंद) और जस्सिम खान (20 रन, 14 गेंद) की साझेदारी से. दोनों ने मिलकर स्कोर को 56 तक पहुंचाया, लेकिन 9वें ओवर में जस्सिम के आउट होते ही रनगति फिर धीमी हो गई. निचले क्रम में मुहम्मद ज़मान (28 रन, 19 गेंद) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके लगाए और टीम को 120 के पार पहुंचाया. हालांकि अन्य बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 19.3 ओवर में 124 रन पर सिमट गई.

कुवैत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम कतर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच स्कोरकार्ड

कुवैत की ओर से अनुदीप चंद्रमारा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं मोहम्मद शफीक और मीट भासर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कप्तान मोहम्मद असलम और निमिष लतीफ को भी 1-1 सफलता मिली. गेंदबाजों ने सटीक लाइन लेंथ और विविधताओं से कतर के बल्लेबाजों को बांधकर रखा. अब कुवैत को जीत के लिए 125 रनों की जरूरत है, और उन्होंने एक ओवर में बिना विकेट गंवाए 5 रन बना लिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).