Kuldeep Yadav Stats: दिल्ली टेस्ट में 5 विकेट लेकर कुलदीप यादव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! अभी तक ऐसा कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया

पहली पारी में फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी में 49 ओवर में दो विकेट खोकर 173 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया जीत से आठ विकेट दूर हैं. वेस्टइंडीज की टीम अभी भी टीम इंडिया से 105 रन पीछे हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम( Photo Credit: X/@BCCI)

Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2nd Test Match Day 4 Preview: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी में 49 ओवर में दो विकेट खोकर 173 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया जीत से आठ विकेट दूर हैं. कल यानी 13 अक्टूबर को चौथे दिन का खेल भारतीय सायनुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज़ (Roston Chase) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Alyssa Healy Half Century, IND W vs AUS W Live Score Update: एलिसा हीली ने महज 35 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, टीम इंडिया को विकेट की तलाश

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में कुलदीप यादव ने 5 विकेट अपने नाम किए. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कुलदीप यादव ने किसी लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा 5-विकेट हॉल हासिल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. कुलदीप यादव अब इंग्लैंड के जॉनी वॉर्डल के बराबर आ गए हैं, जिन्होंने बाएं-हाथ से रिस्ट स्पिन गेंदबाजी करते हुए अपने करियर में पांच 5 विकेट-हॉल हासिल किए थे.

लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा फाइफर

बाएं हाथ के रिस्ट स्पिन गेंदबाज द्वारा टेस्ट में सबसे ज्यादा फाइफर का रिकॉर्ड अब संयुक्त रूप से कुलदीप यादव और जॉन वॉर्डल के नाम है. इन दोनों गेंदबाजों ने पांच-पांच पार किसी एक टेस्ट पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया. इस लिस्ट में इन दोनों के बाद दक्षिण अफ्रीका के पॉल एडम्स का नंबर आता है, जिन्होंने चार बार फाइफर प्राप्त किया था.

कुलदीप यादव का रिकॉर्ड इसलिए खास है क्योंकि कुलदीप यादव ने 5 फाइफर तक पहुंचने के लिए सिर्फ 15 टेस्ट मैच लिए हैं. जबकि जॉनी वॉर्डल ने 28 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था. कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में एलिक अथानेज, शाय होप, टेविन इमलाच, जस्टिन ग्रीव्स और जेडन सील्स को अपना शिकार बनाया. कुलदीप यादव अभी तक अपने 15 टेस्ट मैचों के करियर में कुल 65 विकेट ले चुके हैं. ये दूसरा मौका रहा, जब कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 5-विकेट हॉल हासिल किया है.

दूसरे टेस्ट मैच का हाल

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 134.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर 518 रनों पर घोषित कर दी. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने सबसे ज्यादा 175 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पहली पारी 81.5 ओवरों में 248 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए.

पहली पारी में फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी में 49 ओवर में दो विकेट खोकर 173 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया जीत से आठ विकेट दूर हैं. वेस्टइंडीज की टीम अभी भी टीम इंडिया से 105 रन पीछे हैं.

Share Now

Tags

Arun Jaitley Stadium Arun Jaitley Stadium Pitch Report Delhi Weather Update ICC WTC 2025-27 IND vs WI IND vs WI 1st Test IND vs WI 1st Test Key Players To Watch IND vs WI 1st Test Likely Playing XI ind vs wi 2nd test match IND vs WI 2nd Test Satta Bazar ind vs wi follow on score ind vs wi t20 ind vs wi test 1 IND vs WI Test Head To Head Record IND vs WI Test Series Schedule IND vs WI टेस्ट सीरीज शेड्यूल IND vs WI टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड IND vs WI दूसरे टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट कहां और कैसे देखें IND vs WI दूसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें IND vs WI पहला टेस्ट देखने वाले प्रमुख खिलाड़ी IND vs WI पहला टेस्ट संभावित प्लेइंग XI Ind बनाम WI india national cricket team vs west indies cricket team match scorecard india national cricket team vs west indies cricket team timeline India vs West Indies India vs West Indies Live Streaming India vs West Indies Pitch Report india vs west indies tickets India vs West Indies Weather Update Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard Jomel Warrican Roston Chase Shubman Gill Team India Test Stats At Arun Jaitley Stadium tevin imlach West Indies cricket team Where And How To Watch IND vs WI 2nd Test Live Streaming Where And How To Watch IND vs WI 2nd Test Live Telecast Yashasvi Jaiswal अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट दिल्ली मौसम अपडेट भारत बनाम वेस्टइंडीज भारत बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट भारत बनाम वेस्टइंडीज मौसम रिपोर्ट भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव भारत वि वेस्ट इंडीज भारतीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रोस्टन चेज शुभमन गिल

संबंधित खबरें

\