क्रिकेट

एडम गिलक्रिस्ट ने हरभजन कि हैटट्रिक पर उठाया सवाल, भज्जी ने कहा- रोना बंद करो

हरभजन सिंह ने आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को निशाना बनाया जिन्होंने यह सुझाव दिया था कि इस भारतीय आफ स्पिनर की 2001 में एतिहासिक हैट्रिक के दौरान वह पगबाधा आउट नहीं थे. एक प्रशंसक ने हरभजन की उपलब्धि का वीडियो साझा किया जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए गिलक्रिस्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा ‘डीआरएस नहीं’ था.

एडम गिलक्रिस्ट ने हरभजन कि हैटट्रिक पर उठाया सवाल, भज्जी ने कहा- रोना बंद करो
हरभजन सिंह (Photo Credit: PTI)

नाराज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) को निशाना बनाया जिन्होंने यह सुझाव दिया था कि इस भारतीय आफ स्पिनर की 2001 में एतिहासिक हैट्रिक के दौरान वह पगबाधा आउट नहीं थे. मैच का रुख बदलने वाले हरभजन के उस स्पैल में गिलक्रिस्ट उनका दूसरा शिकार थे.

एक प्रशंसक ने हरभजन की उपलब्धि का वीडियो साझा किया जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए गिलक्रिस्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा ‘डीआरएस नहीं’ था. आस्ट्रेलिया का यह पूर्व बल्लेबाज संभवत: सुझाव दे रहा था कि अगर उस समय डीआरएस उपलब्ध होता तो वह पगबधा के फैसले को बदलवाने में सफल रहता.

 

हरभजन ने यह टिप्पणी करने पर गिलक्रिस्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उस स्पैल के दौरान अधिक समय नहीं टिक पाते. इस पूर्व भारतीय आफ स्पिनर ने कहा, ‘‘आपको लगता है कि आप पहली गेंद पर आउट नहीं होते तो लंबे समय तक खेलते रहते? इन चीजों को लेकर रोना बंद करो दोस्त सोचा था कि खिलाड़ी के रूप में करियर खत्म करने के बाद आप समझदारी भरी बातें करेंगे लेकिन कुछ चीजें कभी नहीं बदलती आप इसका शीर्ष उदाहरण हो. हमेशा रोते रहते हो.’’

हरभजन 2001 में टेस्ट हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे. टीम इंडिया ने कोलकाता टेस्ट जीतकर सीरीज में बराबरी की थी. इस मैच में वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार 281 रन बनाये थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2019 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).