मैदान पर गिरी आकाशीय बिजली, इस युवा क्रिकेटर की हुई मौत

इस पुरे मामले पर क्लब के सचिव अब्दुल मसूद ने बताया कि हुगली जिले के श्रीरामपुर के हरफनमौला खिलाड़ी देवब्रत पाल पिछले महीने दक्षिण कोलकाता स्थित विवेकानंद पार्क के कलकत्ता क्रिकेट अकादमी से जुड़ा था.

क्रिकेट ग्राउंड (Photo Credit:PTI)

कोलकाताः देश के एक उभरते हुए 21 साल के खिलाड़ी को कुदरत ने अपने चपेट में ले लिया। बताना चाहते है कि विवेकानंद गार्डन में आकाशीय बिजली गिरने से एक क्रिकेटर की मौत हो गई. यह पूरा मामला रविवार दोपहर का है. इस घटना में मृतक का नाम देबब्रत पाल (21) है जो हुगली के श्रीरामपुर का रहनेवाला था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालत का जायजा लिया। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रवींद्र सरोवर स्थित कलकत्ता क्रिकेट अकादमी क्लब के विवेकानंद स्पोर्ट्स ग्राउंड में रविवार को क्रिकेट खेलने वाले छात्र रोजाना की तरह प्रैक्टिस कर रहे थे. तभी अचानक जोरदार बिजली गरजने के कारण सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस खत्म कर क्लब के चेंजिंग रूम की तरफ आने लगे.

इन सभी खिलाड़ियों के साथ देबब्रत भी था. लेकिन वह आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अचेत हो गये. जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया.

इस पुरे मामले पर क्लब के सचिव अब्दुल मसूद ने बताया कि हुगली जिले के श्रीरामपुर के हरफनमौला खिलाड़ी देवब्रत पाल पिछले महीने दक्षिण कोलकाता स्थित विवेकानंद पार्क के कलकत्ता क्रिकेट अकादमी से जुड़ा था.

वही मामले की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में मृतक परिवारवाले कोलकाता के अस्पताल पहुंचे। इस खबर को जिसने भी सुना वह सन्न रह गया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी