KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने पिछले मुकाबलों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में संघर्ष करती नजर आई है. ऐसे में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं बल्लेबाजी में रिंकू सिंह अहम भूमिका निभा सकते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 12th Match Date And Time Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 12वां मुकाबला कल यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 6 अप्रैल को होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम अब अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (KKR vs PBKS Head To Head)

आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 21 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 13 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिसमें एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था, जबकि दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स ने 16 रन से जीता था.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने पिछले मुकाबलों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में संघर्ष करती नजर आई है. ऐसे में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं बल्लेबाजी में रिंकू सिंह अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है और लगातार दो जीत के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है. कूपर कॉनॉली और प्रभसिमरन सिंह बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच 12वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (KKR vs PBKS 12th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कल यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (KKR vs PBKS 12th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कल यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch KKR vs PBKS 12th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कल यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs PBKS 12th T20 Match Playing Prediction)

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 4th T20I Match Scorecard: ब्रिस्टल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 9 विकेट से दी पटखनी, हैरी ब्रूक और फिलिप सॉल्ट ने खेली धमाकेदार पारी, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 4th T20I Match Scorecard: ब्रिस्टल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 159 रनों का लक्ष्य, श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 4th T20I Match Live Score Update: ब्रिस्टल में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है करो या मरो का मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 4th T20I Live Toss And Scorecard: ब्रिस्टल में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड