WI vs AUS 2nd T20I 2025 Live Streaming: जानिए वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20I मैच का कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

अगर आप वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के इस हाईवोल्टेज टी20 मुकाबले को अपने मोबाइल, टैब या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो आप FanCode ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. FanCode पर देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी. मैच की कमेंट्री इंग्लिश भाषा में उपलब्ध रहेगी.

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Where To Watch West Indies Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Live Telecast: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जुलाई (बुधवार) को जमैका (Jamaica) के सबीना पार्क (Sabina Park) में खेला जाएगा. पहला टी20I मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 7 गेंद शेष रहते 3 विकेट से जीत लिया था. मेजबान वेस्टइंडीज इस मैच में वापसी करने के इरादे से उतरेगा, क्योंकि यह मुकाबला ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा. रसेल इस फॉर्मेट में टीम के लिए गेम चेंजर रहे हैं और इस अंतिम मुकाबले को जीत के साथ यादगार बनाना चाहेंगे. पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में बनाई 1-0 से लीड, कैमरून ग्रीन, मिशेल ओवेन रहे जीत के हीरो

पहले टी20I में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल ओवेन ने शानदार डेब्यू करते हुए तेज अर्धशतक जड़ा. अब दोनों टीमें दूसरे मैच के लिए कमर कस चुकी हैं, जो भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा और टॉस सुबह 5:00 बजे होगा. मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि वेस्टइंडीज अपने दिग्गज खिलाड़ी को जीत के साथ विदाई देना चाहेगा.

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20I 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जुलाई (बुधवार) को जमैका (Jamaica) के सबीना पार्क (Sabina Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 AM से खेला जाएगा. टॉस सुबह 5:00 बजे होगा.

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20I 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा. यानी भारतीय दर्शकों को टेलीविज़न पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण नहीं मिलेगा.

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20I 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

अगर आप वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के इस हाईवोल्टेज टी20 मुकाबले को अपने मोबाइल, टैब या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो आप FanCode ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. FanCode पर देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी. मैच की कमेंट्री इंग्लिश भाषा में उपलब्ध रहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें