ZIM vs AFG 3rd ODI 2024 Preview: आखिरी वनडे में जिम्बाब्वे को मिलेगी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से कड़ी टक्कर; जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 21 दिसंबर(शनिवार) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 01:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 12:30 PM को होगा.

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान (Photo Credits: Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला 21 दिसंबर(शनिवार) को हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा. जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम मौजूदा सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ संघर्ष कर रही है. पहले वनडे के रद्द होने के बाद दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 232 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में गेंदबाजी में केवल न्यूमन न्याम्हुरी और ट्रेवर वेस्ले गवांडु ने थोड़ा संघर्ष दिखाया, लेकिन बल्लेबाजी क्रम अफगान गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया. यह भी पढ़ें: हरारे में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज करेंगे सीरीज में वापसी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को एकतरफा मुकाबले में हराया. जिम्बाब्वे की पूरी टीम मात्र 54 रनों पर ढेर हो गई, जिससे अफगानिस्तान ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया. जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की इस बड़ी नाकामी का श्रेय अफगानिस्तान के गेंदबाजों को जाता है. फज़लहक फारूकी और अजमतुल्लाह ओमरजई ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके. फारूकी की सटीक लाइन और लेंथ तथा ओमरजई की रफ्तार ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को पूरी तरह से पस्त कर दिया.

अब अफगानिस्तान आखिरी वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने की ओर देख रहा है. दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम के लिए यह मैच अपनी लाज बचाने और बेहतर प्रदर्शन करने का अंतिम मौका है. टीम को अपने बल्लेबाजी क्रम में सुधार लाने की सख्त जरूरत है, ताकि वे अफगान गेंदबाजों के सामने मजबूती से खड़े हो सकें.

वनडे में अफगानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे का हेड टू हेड रिकार्ड्स(ZIM vs AFG Head To Head Records): जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 10 मैचों में जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की है, जबकि 19 बार अफगानिस्तान ने बाज़ी मारी है. एक मैच ख़राब मौसम के कारण रद्द हुआ था. यह रिकॉर्ड दिखाता है कि अफगानिस्तान का वनडे फॉर्मेट में जिम्बाब्वे पर काफी दबदबा रहा है. दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला हमेशा रोमांचक रहता है, खासकर जब जिम्बाब्वे घरेलू मैदान पर खेल रही हो. आगामी सीरीज़ में दोनों टीमों के पास अपनी श्रेष्ठता साबित करने का बेहतरीन मौका होगा.

अफगानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे वनडे 2024 मैच के लिए मुख्य खिलाड़ी(ZIM vs AFG Key Players To Watch Out): मोहम्मद नबी, करीम जनत, वेब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा, राशिद खान, रिचर्ड न्गारावा ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(ZIM vs AFG Mini Battle): अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल और ज़िम्बाब्वें तेज गेंदबाज ट्रेवर ग्वांडु के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं राशिद खान और सिकंदर रज़ा के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
अफगानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा वनडे 2024 कब और कहां खेला जाएगा?
जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 21 दिसंबर(शनिवार) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 01:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 12:30 PM को होगा.

अफगानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे वनडे 2024 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां और किस देखें?

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच वनडे मैचों का भारत में टेलीविज़न प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है. क्रिकेट प्रशंसक इन प्लेटफॉर्म्स पर जाकर सभी मैचों का लाइव एक्शन और अपडेट्स आसानी से देख सकते हैं.

अफगानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरे वनडे 2024 की संभावित प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: बेन कुरेन, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, क्रेग एर्विन (सी), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, टिनोटेन्डा मापोसा, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ट्रेवर ग्वांडू

अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, नवीद जादरान, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ 2026: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की स्प्लिट स्क्वाड, रचिन रवींद्र की वापसी

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड