ENG vs WI 3rd ODI 2025 Preview: तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हरा क्लीन स्वीप करने उतरेगी इंग्लैंड क्रिकेट टीम; यहां जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम तीसरा वनडे मुकाबला 03 जून(मंगलवार) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर 05:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 05:00 PM को होगा.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team 3rd ODI 2025 Preview: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला 03 जून(मंगलवार) को लंदन (London) के केनिंग्टन ओवल (Kennington Oval) में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने दूसरा वनडे रोमांचक अंदाज़ में 7 विकेट से जीतकर सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस जीत के हीरो रहे जो रूट, जिन्होंने 139 गेंदों में नाबाद 166 रनों की पारी खेली और लगभग अकेले दम पर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. अब तीसरा मैच वेस्टइंडीज के लिए महज़ सम्मान बचाने का मौका होगा, जबकि इंग्लैंड अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने के इरादे से मैदान में उतर सकता है. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इंग्लैंड की टीम में जो रूट जैसे अनुभवी बल्लेबाज़ों के साथ-साथ जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक जैसे युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो भविष्य के सितारे बन सकते हैं. हैरी ब्रूक की कप्तानी अब तक प्रभावशाली रही है और यदि उनका यह प्रदर्शन जारी रहता है, तो इंग्लैंड को एक स्थायी लीडर मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम में ब्रैंडन किंग, शाई होप, अल्जारी जोसेफ और गुडकश मोती जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है. यह मुकाबला भले ही सीरीज़ के परिणाम पर असर न डाले, लेकिन दोनों टीमें निश्चिंत होकर अच्छा क्रिकेट खेल सकती हैं, जिससे दर्शकों को एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिल सकता है.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ENG vs WI Head-To-Head Record in ODIs): इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट का इतिहास 1973 से चला आ रहा है, अब तक दोनों टीमों के बीच 110 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 56 और वेस्टइंडीज ने 48 मुकाबले जीते हैं, छह मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला.

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे मैच के लिए मुख्य खिलाड़ी(ENG vs WI Key Players To Watch Out): जो रूट, विल जैक्स, आदिल रशीद, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, अल्ज़ारी जोसेफ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट और वेस्टइंडीज के गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं शाई होप और आदिल राशिद के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम तीसरा वनडे मुकाबला 03 जून(मंगलवार) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर 05:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 05:00 PM को होगा.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे वनडे 2025 का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज़ 2025 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के एचडी/एसडी चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए सक्रिय सब्सक्रिप्शन होना आवश्यक है.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे वनडे 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, साकिब महमूद

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: ब्रैंडन किंग, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स

Share Now

Tags

Ben Duckett Birmingham Weather Brandon King Cardiff Cardiff Weather Forecast ENG vs WI eng vs wi 2025 ENG vs WI 2025 Preview ENG vs WI 3rd ODI 2025 Preview eng vs wi live eng vs wi live streaming in india eng vs wi odi ENG vs WI Preview England cricket team england cricket team vs west indies cricket team england cricket team vs west indies cricket team match scorecard england national cricket team England national cricket team vs West Indies cricket team England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard england vs west indies live england vs west indies live telecast channel in india england vs west indies odi Harry Brook Jacob Bethell jamie smith Saqib Mahmood score Shai Hope Sophia Gardens Sophia Gardens Pitch Stats Sophia Gardens Records West Indies cricket team West Indies vs England where to watch england cricket team vs west indies cricket team WI vs ENG 2025 WI बनाम ENG 2025 इंग्लैंड क्रिकेट टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम बनाम ओमान क्रिकेट टीम इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम जेमी स्मिथ जैकब बेथेल बर्मिंघम मौसम बेन डकेट ब्रैंडन किंग भारत में इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज लाइव प्रसारण चैनल वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड शाई होप साकिब महमूद सोफिया गार्डन्स रिकॉर्ड्स हैरी ब्रूक

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\