IND vs NED, ICC World Cup 2023: केएल राहुल, श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास; चौथे विकेट के लिए जोड़े ऐतिहासिक 208 रन

उन्होंने वनडे विश्व कप में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज वनडे शतक का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. राहुल और अय्यर की पारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 410 रन का विशाल स्कोर बनाया.

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

ICC World Cup 2023: केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने रविवार को यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में वनडे विश्व कप इतिहास में भारत के लिए 208 रनों की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी की. यह मौजूदा विश्व कप में भारत की ओर से 200 रनों की पहली साझेदारी है. भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के नाम है। उन्होंने 1999 में टांटन में श्रीलंका के खिलाफ 318 रन जोड़े थे. यह भी पढ़ें: केएल राहुल ने भारत के लिए लगाया विश्व कप का सबसे तेज़ शतक, रोहित शर्मा को पछाड़ा

गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने 2003 में पीटरमैरिट्जबर्ग में नामीबिया के खिलाफ 244 रन की साझेदारी की थी. वहीं, राहुल द्रविड़ और तेंदुलकर ने 1999 में ब्रिस्टल में केन्या के खिलाफ 237 रन बनाए थे. रविवार को के.एल. राहुल ने 62 गेंदों पर शतक जड़ा

उन्होंने वनडे विश्व कप में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज वनडे शतक का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. राहुल और अय्यर की पारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 410 रन का विशाल स्कोर बनाया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट