इस भारतीय सुपरस्टार एक्टर की बेटी को डेट कर रहे हैं के एल राहुल

क्रिकेट जगत और बॉलीवुड का रिश्ता हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिश्ता इस मामले में बहुत चर्चित रहा था. इन दोनों के अलावा हाल में टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक से सगाई की है.

के एल राहुल (Photo Credits: Getty Images)

क्रिकेट जगत और बॉलीवुड (Bollywood) का रिश्ता हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का रिश्ता इस मामले में बहुत चर्चित रहा था. इन दोनों के अलावा हाल में टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) से सगाई की है.

वहीं खबरों की मानें तो इन दिनों टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल (K. L. Rahul) भी बॉलीवुड के स्टार एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी और बॉलीवुड अभनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) को डेट कर रहे हैं. हाल में इन दोनों कपल्स को कई बार एक साथ देखा भी गया है.

बात करें के एल राहुल के बारे में तो राहुल के लिए घरेलू दौरे पर आई कैरेबियाई टीम के खिलाफ उनका उम्दा प्रदर्शन रहा था. राहुल ने टीम के लिए तीन मैचों की T20 सीरीज में दो अर्द्धशतक के साथ कुल 164 रन बनाए थे, वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक शतक और एक अर्द्धशतक के बदौलत कुल 185 रन बनाए थे.

बता दें कि के एल राहुल ने टीम इंडिया के लिए अबतक 36 टेस्ट मैच खेलते हुए 60 इनिंग्स में कुल 2006 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक और 11 अर्द्धशतक निकले हैं. टेस्ट मैच में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 199 रन है.

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर के एल राहुल ने टेलीफोन बूथ में अथिया शेट्टी के साथ पोस्ट की फोटो, अब सेलिब्रिटीज भी ले रहे चुटकी

वहीं वनडे में 26 मैच खेलते हुए 889 और T20 प्रारूप में 34 मैच खेलते हुए 1138 रन बनाए हैं. के एल राहुल का वनडे में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 111 और T20 प्रारूप में नाबाद 110 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड