KKR vs PBKS, IPL 2024 42th Match: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को 1 रन से हराकर टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की है. इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट,श्रेयस अय्यर,आंद्रे रसेल ने इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया है.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credits: Twitter)

KKR vs PBKS, IPL 2024 42th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में आज 42वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के होमग्राउंड ईडन गार्डन (Eden Gardens Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. ये इस सीजन में दोनों टीमों की पहली भिड़त होगी. पंजाब किंग्स के लिए ये मुकाबला एक तरह से करो या मरो वाला है. KKR vs PBKS, IPL 2024 42th Match Head to Head And Pitch Report: आज पंजाब किंग्स को मिलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स से कड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड आकंड़ो और पिच रिपोर्ट पर एक नजर

इस सीजन में अबतक पंजाब किंग्स ने 8 मैच खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स ने 2 जीते और 6 गंवाए हैं. दो जीत के साथ पंजाब किंग्स के खाते में महज 4 अंक हैं. अगर पंजाब किंग्स की टीम को प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें जिंदा रखनी है तो बाकी बचे 6 मैच जीतने होंगे. वहीं, पॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे पायदान पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अबतक 7 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स 5 मैच जीते और दो गंवाए हैं.

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को 1 रन से हराकर टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की है. इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट,श्रेयस अय्यर,आंद्रे रसेल ने इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि टीम के सबसे प्रमुख गेंदबाज मिशेल स्टार्क बहुत महंगे साबित हुए हैं. दूसरी तरफ शिखर धवन के चोटिल होने के बाद पंजाब किंग्स की मुसीबतें टूर्नामेंट में बढ़ती हुई जा रही है.

पंजाब की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. यह पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार है. जिसकी वजह से पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है. दिग्गज गेंदबाज हर्षल पटेल ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के लिए अच्छी गेंदबाजी की है. लेकिन टीम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. इसलिए इस मैच में पंजाब किंग्स में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच जीतने की संभावना ज्यादा है.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

जितेश शर्मा: पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा इस मैदान पर 2 मैच खेले हैं जिसमें 67 रन बनाए हैं. आज के मुकाबले में भी जितेश शर्मा अपने बल्ले से कोहराम मचा सकता हैं.

श्रेयस अय्यर: कोलकाता नाइट राइडर्स की मौजूदा टीम से पंजाब किंग्स के खिलाफ कप्तान श्रेयस अय्यर ने 12 मैचों में 29.45 की स्ट्राइक रेट से 324 रन अपने नाम किए हैं. इस बीच श्रेयस अय्यर ने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.

पंजाब किंग्स: सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत ब्रार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड