KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन ने इस सीजन में 10 पारियों में 47.77 की औसत और 190.26 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं. वहीं, सूर्यकुमार यादव भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 12 पारियों में 42.20 की औसत और 146.52 की स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं. फिन एलन ने भी पिछले मुकाबले में शानदार 93 रन की पारी खेली थी.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 65th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 65वां मुकाबला 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच में जीत और 6 में हार का सामना किया है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में जीत मिली है, जबकि 8 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से 20 मई को होगा. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांच मुकाबले जीते हैं और छह में हार झेली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. वहीं, हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने चार मुकाबले जीते हैं और आठ मैचों में हार का सामना किया है. अब कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (KKR vs MI Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 25 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मुकाबले में मजबूत नजर आ रही है. बल्लेबाजी में फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम भी शानदार खिलाड़ियों से सजी हुई है. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और रयान रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (KKR vs MI Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. घरेलू परिस्थितियों और स्पिन फ्रेंडली पिच का फायदा कोलकाता नाइट राइडर्स को मिल सकता है. हालांकि मुंबई इंडियंस जैसी अनुभवी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की संभावना: 55%

मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs MI 65th T20 Match Playing Prediction)

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), कॉर्बिन बोश, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार