KKR vs LSG IPL 2025: आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ऋषभ पंत बना सकतें हैं ये 4 रिकॉर्ड, पहले अर्धशतक पर टिकी निगाहें

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के 21वें मैच में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह मैच 8 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. पंत पिछले कुछ समय से अपने खराब फॉर्म से झूझ रहे हैं.

ऋषभ पंत (Photo: @LucknowIPL/X)

KKR vs LSG IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के 21वें मैच में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह मैच 8 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. पंत पिछले कुछ समय से अपने खराब फॉर्म से झूझ रहे हैं. पिछले चार मैचों में उन्होंने सिर्फ 2, 2, 15 और 0 रन बनाए हैं. ऐसे में कई फैंस और विशेषज्ञों ने इस सीजन में उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं. इसके बावजूद, लखनऊ ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने 4 में से 2 मैच जीते हैं. उन्होंने हाल ही में मुंबई इंडियंस को हराया था. लेकिन अब उनका अगला मुकाबला कोलकाता के खिलाफ है. जिसे वह जीतकर अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. भले ही पंत बल्ले से संघर्ष कर रहे हों. लेकिन वे टी20 क्रिकेट में कुछ बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बहुत करीब हैं जो आज के मैच में हासिल कर सकतें हैं.

यह भी पढें: PBKS vs CSK T20 Stats In TATA IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

1. भारत में 350 चौकों से 8 चौके दूर (टी20)

भारत में खेले गए टी20 में 350 चौके पूरे करने के लिए पंत को सिर्फ़ 8 और चौके की ज़रूरत है. अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर पंत अगर लय में आए तो यह उपलब्धि उनके हाथ में है और इसी मैच में उससे पूरा कर सकतें हैं.

2. भारत में 200 छक्के पूरे करने के लिए 13 छक्के (टी20)

वह भारत में खेले गए टी20 में 200 छक्के लगाने के भी करीब हैं. बस 13 और छक्के लगाने बाकी हैं. उनके मौजूदा फ़ॉर्म को देखते हुए, एक मैच में यह मुश्किल काम हो सकता है. लेकिन अगर पंत अपनी लय हासिल कर लेते हैं. तो कुछ भी संभव है. ऐसे आज के मैच वे इस रिकॉर्ड करीब पहुंच सकतें हैं.

3. आईपीएल में 300 चौकों से 4 चौके दूर

ऋषभ पंत आईपीएल में 300 चौके लगाने से सिर्फ़ 4 चौके दूर हैं. अभी उनके नाम 296 चौके हैं और यह एक ऐसा मुकाम है जिसे वह अगले मैच में आसानी से हासिल कर सकते हैं. पंत का बल्ला भले ही अभी तक नहीं चला लेकिन कोलकाता के खिलाफ फैंस को उनसे बड़ी पारी उम्मीद होगी.

4. टी20 कप्तान के तौर पर 50 आउट पूरे करने के लिए 2 डिसमिसल

विकेटकीपर और कप्तान के तौर ऋषभ पर पंत को कप्तान के तौर पर टी20 में 50 डिसमिसल पूरे करने के लिए सिर्फ 2 और डिसमिसल (चाहे वह कैच हो या स्टंपिंग) की जरूरत है. कोलकाता के ट्रैक पर स्पिनर को मदद मिलती है. ऐसे में पंत इस पूरा कर सकतें हैं. इसके अलावा कैच भी पकड़ने का मौका होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट