Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals Dream11 Team Prediction, TATA Indian Premier League 2026 70th Match: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 70वां मुकाबला आज यानी 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को 6 मैचों में जीत मिली है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की है, जबकि बाकी मैचों में हार का सामना किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. ऐसे में फैंस को एक हाईस्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Stats And Preview: प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 70वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन में उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन करती नजर आई है. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में Dream11 फैंटेसी टीम बनाने वाले फैंस के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट (KKR vs DC Pitch Report)
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. यहां की तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद करती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में स्पिन गेंदबाज मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम11 टीम सुझाव (KKR vs DC Dream11 Team Prediction)
विकेटकीपर: केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स
बल्लेबाज: फिन एलन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह
ऑलराउंडर: कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन, अक्षर पटेल
गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी
कप्तान (Captain): केएल राहुल
उपकप्तान (Vice Captain): सुनील नरेन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (KKR vs DC Top Fantasy Picks)
केएल राहुल पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार लय में नजर आए हैं. वहीं, कैमरून ग्रीन बल्ले से लगातार योगदान दे रहे हैं. सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज मध्य ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं. मिचेल स्टार्क नई गेंद से टीम को शुरुआती सफलता दिलाने का माद्दा रखते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs DC 70th T20 Match Playing Prediction)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और सौरभ दुबे.
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पराख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY