KKR vs DC 42nd IPL Match 2020: अबू धाबी में नीतीश राणा और सुनील नारायण की तूफानी बल्लेबाजी, कोलकाता ने दिल्ली को दिया 195 रन का बड़ा लक्ष्य

अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में आज कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 42वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

KKR vs DC 42nd IPL Match 2020: अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में आज कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 42वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए हैं. टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए नीतीश राणा (Nitish Rana) ने 53 गेंद में 81 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. राणा ने अपने इस बेहतरीन पारी के दौरान 13 चौके और एक छक्का लगाया.

इससे पहले आज कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए पारी की शुरुआत शुभमन गिल और नीतीश राणा ने की. दोनों खिलाड़ियों ने 1.5 ओवर में 11 रन की साझेदारी की, लेकिन इसी स्कोर पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में गिल नॉर्खिया की गेंद पर अक्षर पटेल के हाथों लपके गए. शुभमन गिल ने आठ गेंद में दो चौके की मदद से नौ रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: MI के खिलाफ मिली हार के बाद निराश हुए CSK के कोच Stephen Fleming, कहा- अंकतालिका में हम सबसे नीचे रहने के ही हकदार हैं

इन खिलाड़ियों के अलावा कोलकाता की टीम के लिए आज विकेटकीपर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने छह गेंद में तीन, सुनील नारायण ने 32 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 64, कप्तान इयोन मोर्गन ने नौ गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 17 और पैट कमिंस ने शून्य गेंद में नाबाद शून्य रन की पारी खेली.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए आज तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया और कागिसो रबाडा ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. एनरिक नॉर्खिया ने अपने चार ओवरों के स्पेल में जहां 27 रन खर्च किए, वहीं कागिसो रबाडा ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 33 लुटाए. इन गेंदबाजों के अलावा मार्कस स्टोयनिस ने भी दो सफलता प्राप्त की, लेकिन इसके लिए उन्होंने अपने चार ओवरों के कोटे में 41 रन खर्च कर दिए.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी