क्रिकेट

KKR vs CSK, TATA IPL 2025 57th Match Toss Update And Live Scorecard: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इस सीजन में दोनों टीमों का यह 12वां मुकाबला है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. केकेआर ने 11 मैच खेले हैं. जिसमें 5 में जीत और 5 में हार का सामना किया है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. अंक तालिका में कोलकाता की टीम 11 अंकों के साथ छठवें स्थान पर है.

KKR vs CSK, TATA IPL 2025 57th Match Toss Update And Live Scorecard: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings, TATA IPL 2025 57th Match Toss Update And Live Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2025) के 18वें संस्करण में आज फैंस के लिए एक कांटे की टक्कर की तैयार है. आज यानी सात मई को टूर्नामेंट का 57वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में केकेआर का शानदार प्रदर्शन रहा हैं. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी वाली केकेआर ने 11 मैचों में पांच जीते हैं और पांच हारे हैं. 11 अंकों के साथ केकेआर की टीम अंक तालिका में छठवें पायदान पर है. दूसरी तरफ, सीएसके की स्थिति अच्छी नहीं है. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं. जबकि, केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर हैं. एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में फिलहाल 10वें स्थान पर है. इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs CSK, TATA IPL 2025 57th Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मोइन अली, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.

चेन्नई सुपर किंग्स: आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवोन कॉनवे, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, रविचंद्रन अश्विन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड

इस सीजन में दोनों टीमों का यह 12वां मुकाबला है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. केकेआर ने 11 मैच खेले हैं. जिसमें 5 में जीत और 5 में हार का सामना किया है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. अंक तालिका में कोलकाता की टीम 11 अंकों के साथ छठवें स्थान पर है. ऐसे में आज वे सातवीं जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी और प्लेऑफ में अपनी उम्मीदों को जीवित रखें चाहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).