KK vs LQ PSL 2025 Scorecard: लाहौर कलंदर्स ने कराची किंग्स को 65 रनों से हराया, शाहीन अफरीदी, रिशाद हुसैन ने झटके 3-3 विकेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

लाहौर कलंदर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कराची किंग्स को 65 रनों से करारी शिकस्त दी जहां लाहौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए कराची किंग्स की पूरी टीम 19.1 ओवर में 136 रन पर सिमट गई.

कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स(Credit: X/@thePSLt20)

Karachi Kings vs Lahore Qalandars Match Scorecard: कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का छठा मुकाबला कराची  के नेशनल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें लाहौर कलंदर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कराची किंग्स को 65 रनों से करारी शिकस्त दी जहां लाहौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए कराची किंग्स की पूरी टीम 19.1 ओवर में 136 रन पर सिमट गई. इस जीत के साथ लाहौर कलंदर्स ने अंक तालिका में अहम दो अंक जोड़े और टूर्नामेंट में मजबूत वापसी की. यह भी पढ़ें: लाहौर कलंदर्स ने कराची किंग्स को दिया 202 रनों का लक्ष्य, फखर ज़मान और डेरिल मिचेल ने की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

लाहौर की पारी में फखर जमान ने 47 गेंदों में 76 रन की विस्फोटक पारी खेली जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे. वहीं, डैरिल मिशेल ने भी 41 गेंदों में 75 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाज़ों की बदौलत लाहौर ने 200 का आंकड़ा पार किया. कराची की ओर से हसन अली ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके.

यहां देखें कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स के मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करते हुए कराची किंग्स की पूरी टीम 19.1 ओवर में 136 रन पर सिमट गई. खुरशदिल शाह ने सबसे अधिक 39 रन बनाए जबकि हसन अली ने बल्ले से भी योगदान देते हुए 27 रन जोड़े. लाहौर की गेंदबाज़ी में रिशाद हुसैन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं कप्तान शाहीन अफरीदी ने भी 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा सिकंदर रज़ा ने भी 2.1 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

Share Now

Tags

Dream11 Fakhar Zaman Fantasy11 Hasan Ali kar vs lah karachi KARACHI KINGS Karachi Kings vs Lahore Qalandars karachi kings vs lahore qalandars details karachi kings vs lahore qalandars head to head records Karachi Kings vs Lahore Qalandars Match Scorecard karachi kings vs lahore qalandars mini battle karachi kings vs lahore qalandars pakistan super league karachi vs lahore KK vs LQ KK vs LQ Dream11 KK vs LQ Dream11 Team Prediction KK vs LQ Head-To-Head Record KK vs LQ IPL 2025 Key Players KK vs LQ IPL 2025 Key Players To Watch Out KK vs LQ Live Streaming KK vs LQ Live Telecast KK vs LQ Mini Battle KK बनाम LQ KK बनाम LQ लाइव टेलीकास्ट KK बनाम LQ लाइव स्ट्रीमिंग lah vs kar Lahore Qalandars Lahore Qalandars vs Karachi Kings lahore qalandars vs karachi kings match scorecard My11Circle National Stadium PAKISTAN SUPER LEAGUE Pakistan Super League 2025 PSL PSL 2025 PSL 2025 Dream11 PSL 2025 live streaming PSL 2025 Live Telecast PSL Dream11 Rishad Hossain Streaming Tim Seifert कराची कराची किंग्स कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स ड्रीम11 नेशनल स्टेडियम पाकिस्तान सुपर लीग 2025 पीएसएल 2025 लाइव टेलीकास्ट पीएसएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग फैंटेसी11 माय11सर्किल लाहौर कलंदर्स स्ट्रीमिंग

\