KK vs MS PSL 2025 Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग में आज शाम खेला जाएगा कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस रोमांचक मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारत में PSL 2025 के प्रसारण अधिकार Sony Sports Network के पास हैं, इसलिए इस कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी. SonyLIV के अलावा FanCode ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी

Karachi Kings vs Multan Sultans PSL 2025 Live Streaming and TV Telecast in India: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL 10 या PSL X) का तीसरा मुकाबला कराची किंग्स (KK) और मुल्तान सुल्तांस (MS) के बीच खेला जाएगा. यह रोमांचक मुकाबला 12 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस हाईवोल्टेज मैच को लेकर फैंस में खासा उत्साह है, क्योंकि इस मैच के जरिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर अपने PSL करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. वह कराची किंग्स की कप्तानी भी संभालेंगे और शान मसूद की जगह लेंगे. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स होगी काटें की टक्कर, जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी टीम

वहीं मुल्तान सुल्तांस की कमान पाकिस्तान के राष्ट्रीय टीम के कप्तान मोहम्मद रिज़वान के हाथों में है. उनकी अगुआई में टीम पिछले तीन सीज़न में उपविजेता रही है और इस बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. कराची किंग्स के विदेशी सितारों में केन विलियमसन, जेम्स विंस, लिटन दास और मोहम्मद नबी जैसे नाम शामिल हैं, हालांकि विलियमसन शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं.

कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस PSL 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

कराची किंग्स (KK) बनाम मुल्तान सुल्तांस (MS) के बीच PSL 2025 का तीसरा मुकाबला 12 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 8:00 PM पर होगा.

कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस PSL 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL 2025) के प्रसारण अधिकार Sony Sports Network के पास हैं. इसलिए कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस PSL 2025 का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 1 और Sony Sports Ten 3 चैनलों पर देखा जा सकता है.

कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस PSL 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में ऑनलाइन कैसे देखें?

भारत में PSL 2025 के प्रसारण अधिकार Sony Sports Network के पास हैं, इसलिए इस कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी. SonyLIV के अलावा FanCode ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी. दर्शक INR 99 पास खरीदकर इस मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा JioTV ऐप और वेबसाइट पर भी यह मैच लाइव देखा जा सकता है.

Share Now

Tags

KARACHI KINGS Karachi Kings vs Multan Sultans Karachi Kings vs Multan Sultans Live Streaming Karachi Kings vs Multan Sultans Live Telecast Karachi Kings vs Multan Sultans Viewing Options Kings vs Sultans KK vs MS KK vs MS Live Streaming KK vs MS Live Telecast KK vs MS Viewing Options live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming Multan Sultans PAKISTAN SUPER LEAGUE Pakistan Super League 2025 Pakistan Super League 2025 Live PSL PSL 2025 PSL 2025 live streaming PSL 2025 Live Telecast PSL Live Streaming PSL Live Telecast Sultans vs Kings कराची किंग्स कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस किंग्स बनाम सुल्तान केके बनाम एमएस केके बनाम एमएस देखने के विकल्प केके बनाम एमएस लाइव टेलीकास्ट केके बनाम एमएस लाइव स्ट्रीमिंग पाकिस्तान सुपर लीग पाकिस्तान सुपर लीग 2025 पाकिस्तान सुपर लीग 2025 लाइव पीएसएल पीएसएल 2025 पीएसएल 2025 लाइव टेलीकास्ट पीएसएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग पीएसएल लाइव टेलीकास्ट पीएसएल लाइव स्ट्रीमिंग मुल्तान सुल्तान लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग पाक बनाम इंग्लैंड सुल्तान बनाम किंग्स

संबंधित खबरें

\