न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा- केन विलियम्सन की कप्तानी को कोई खतरा नहीं है

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि केन विलियम्सन की टेस्ट कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है और उनकी जगह टॉम लाथम को क्रिकेट के इस सबसे लंबे प्रारुप की कप्तानी सौंपी जा सकती है.

केन विलियम्सन (Photo: IANS)

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि केन विलियम्सन की टेस्ट कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है और उनकी जगह टॉम लाथम को क्रिकेट के इस सबसे लंबे प्रारुप की कप्तानी सौंपी जा सकती है. आस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से सूपड़ा साफ होने के बाद विलियम्सन की कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे और कुछ लोगों का कहना था कि तीनों प्रारुप में कप्तानी करने के कारण उनके ऊपर ज्यादा बोझ पर रहा है. क्राउड गोज वाइल्ड के प्रसारणकर्ता जेम्स मैक्ओनी ने हाल में दावा किया था कि टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड लाथम को टेस्ट टीम की कप्तानी बनाना चाहते हैं और उनकी योजना कप्तान बदलने की है.

वाइल्ड ने कहा था, " केन विलियम्सन की टेस्ट कप्तानी को खतरा है. कोच स्टीड लाथम को टेस्ट कप्तान बनाने के पक्ष में हैं. इससे केन के लिए टी 20 की कप्तानी करना आसान होगा और उन पर वर्कलोड का ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ेगा." हालांकि अब न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इन दावों को खारिज कर दिया है. न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के एक प्रवक्ता ने न्यूजहब से कहा, " इस दावे में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है कि केन की कप्तानी को खतरा है."

यह भी पढ़ें- ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बने केन विलियम्सन

आस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से सूपड़ा साफ होने के बाद न्यूजीलैंड को भारत के हाथों अपने घर में ही पांच मैचों की टी 20 सीरीज में 0-5 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था. इसके बाद हालांकि टीम जीत की पटरी पर लौट आई थी और उसने वनडे तथा टेस्ट सीरीज में भारत को मात दी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Score Update: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\